TRAI New Rules Jio Non-Internet Plans: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की नई गाइडलाइन के चलते एयरटेल के बाद अब रिलायंस Jio ने भी अपने दो नए वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन्हें खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कॉलिंग और SMS के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। ये प्लान किफायती होने के साथ-साथ लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। इससे यूजर के पॉकेट पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है। नए प्लान के साथ Jio कंज्यूमर्स को बिना डेटा के केवल वॉयस और SMS की सुविधा मिलेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
TRAI का नियम
TRAI की गाइडलाइन के हिसाब से टेलीकॉम कंपनियों को कहा गया है कि वे जितनी जल्दी हो सके ऐसे प्लान लाएं, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा हो। इन नियम से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा, जो 2G फोन यूज करते हैं या ड्यूल सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Jio 458 रुपये का प्लान
Jio ने वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान के तहत 458 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन है, जिसे आप अपनी स्मार्ट TV में इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस प्लान के साथ आपको मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कॉलिंग और SMS लाभ जैसी जरूरतों के लिए बजट-फ्रेंडली प्लान है।
Jio 1,958 रुपये का प्लान
वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान में Jio ने 1,958 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema और इसके टीवी ऐप तक कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है, जिसमें कोई मोबाइल डेटा लाभ नहीं है। इसके अलावा, यह प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो पूरे साल के लिए बिना किसी रुकावट के कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा लेना चाहते हैं।
हटा दिए गए ये प्लान
इन नए प्लान के लॉन्च के साथ ही, रिलायंस Jio ने अपने मौजूदा प्लान 1,899 रुपये (24GB डेटा और 336 दिन की वैधता के साथ) और 479 रुपये (6GB डेटा और 84 दिन की वैधता के साथ) को बंद कर दिया है। Jio ने ये बदलाव इसलिए किया है, ताकि यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके।
यह भी पढ़ें: TRAI के नए नियम के बाद आ गए बिना इंटरनेट वाले प्लान, सस्ते में एक साल लो फुल मजा!
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines