Jio vs Airtel vs VI: TRAI के नए नियम के बाद जियो, एयरटेल और VI ने अपने कस्टमर्स के लिए बिना इंटरनेट वाले प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में यूजर को केवल वॉयस और SMS की सुविधा मिलती है। ऐसे में जो लोग डुअल सिम या 2G फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये प्लान बहुत काम के हैं। बता दें कि TRAI की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने नए प्लान निकाले हैं। जहां जियो और एयरटेल ने दो-दो प्लान पेश किए हैं, वहीं VI ने केवल एक प्लान पेश किया है। आइए जानते हैं किसका प्लान सबसे सस्ता है।
जियो ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान
TRAI के निर्देश के बाद जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए दो प्लान पेश किए। जहां एक प्लान के साथ 84 दिन की वैलिडिटी मिल रही है, वहीं दूसरे प्लान के साथ यूजर को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Jio ने वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान के तहत 458 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन है, जिसे आप अपनी स्मार्ट TV में इस्तेमाल कर सकते हैं।
वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान में Jio ने 1,958 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema और इसके टीवी ऐप तक कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है, जिसमें कोई मोबाइल डेटा लाभ नहीं है। बता दें कि इस प्लान के साथ आपको मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। जियो ने तीनों टेलीकॉम कंपनियों में सबसे सस्ता प्लान पेश किया है।
एयरटेल और VI के प्लान
एयरटेल ने अपने कस्टमर्स के लिए 509 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस मिल रहा है। बता दें कि ये जियो के 84 दिन वाले प्लान से महंगा है।
टेलीकॉम के सलाना प्लान की बात करें तो इसमें कंपनी 1,999 रुपये वाला एनुअल प्रीपेड प्लान भी ऑफर कर रही है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,000 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और फ्री हैलो ट्यून्स एक्सेस ऑफर करता है। आपको बता दें कि यह प्लान भी जियो के प्लान से महंगा है।
वोडाफोन आइडिया का सबसे महंगा है। कंपनी ने 1,460 रुपये के प्लान पेश किया है, जिसमें 270 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कोई और बेनिफिट्स नहीं हैं। ये प्लान तीनों टेलीकॉम में सबसे महंगा प्लान है।
क्या है TRAI का नियम?
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे जल्द से जल्द ऐसे प्लान लाएं, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा हो। इन प्लान से उन यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जो 2G फोन या डुअल सिम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि शुरुआत में TRAI के इस फैसले से कंज्यूमर काफी खुश नजर आए, लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटरों के नए प्लान्स ने उन्हें निराश किया है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनियों ने प्लान की कीमतें तो वही रखी हैं, लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे कम कर दिए हैं। यानी कि डेटा सुविधाएं हटाने के बावजूद, प्लान की कीमत में कोई खास कमी नहीं की गई है। TRAI ने कहा है कि वे इस पर विचार करेगा।
यह भी पढ़ें – TRAI SIM Validity Rules: 90 दिनों की वैलिडिटी के नियम पर सवाल, TRAI ने खारिज कीं अफवाहें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines