Jio Prepaid Plan for World Cup : रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए हमेशा ही सस्ते और किफायती प्लान्स लाती रहती है। इस बार भी कंपरनी ने कुछ ऐसाी हा किया है। ICC World Cup 2023 का आज से आगाज हो चुका है इसको देखते हुए जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 6 नए रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया है। क्रिकेट मैच देखने और इंडियन प्लेयर को क्रिकेट के महाकुंभ में धमाल मचाते हुए देखने के लिए इन प्लान्स को लेना काफी शानदार साबित होगा। अगर आप अपने स्मार्टफोन में फ्री में मैच देखना चाहते हैं तो जियो के ये प्लान्स काफी फायदेमंद साबित होने वाले हैं क्योंकि कंपनी ने इसमें हाईस्पीड इंटरनेट की भी सुविधा दे रही है। जियो ने जिन 6 प्लान्स को लॉन्च किया है, उनमें पहला और बेसिक प्लान 328 रुपये का है, वहीं दूसरा प्लान 388 रुपये का है, तो तीसरा प्लान 758 रुपये का है, चौथा प्लान 808 रुपये का है जबकि पॉचवां प्लान 598 रुपये का पेश किया है। आखिरी और छठवां प्लान 3178 रुपये का है।
जियो के लेटेस्ट प्लान के क्या हैं फायदे
जियो के 328 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5 GB डाटा मिलता है। इस प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी सब्स्क्रिप्शन 3 महीने के लिए दिया जाता है। अगर आप 388 रुपये का प्लान लेते हैं तो आपको इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में भी 3 महीने का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो अपने लेटेस्ट 758 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5GB डाटा ऑफर करती है। इस प्लान में भी 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
यादि ज्यादा डेटा यूज करते हैं तो आप 808 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में 84 दिन तक डेली आपको 2GB डेटा दिया जाता है। कंपनी ग्राहकों को इसमें 3 महीने का डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन दे रही है।
जियो ने दो और प्लान पेश किए हैं जिसमें ग्राहकों को 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसमें पहला प्लान 598 रुपये का है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें 2GB डाटा डेली मिलता है। जियो ने एक 3178 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 365 दिन तक डेली 2GB डाटा मिलता है और साथ ही एक साल के लिए हॉस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल ने भी वर्ल्ड कप के लिए प्लान्स की घोषणा की
क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, सारे प्रीपेड ग्राहकों के लिये एयरटेल ने एक खास डाटा पैक लॉन्च किया है, ताकि मैचों की स्ट्रीमिंग करते वक्त ग्राहक कनेक्टेड रहें और उनका डाटा खत्म न हो। एयरटेल ग्राहकों को अब 99 रुपये में 2 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं 49 रुपये में 1 दिन के लिए 6जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल डीटीएच खास रिचार्ज ऑफर्स के लिये स्टार के साथ गठजोड़ कर रहा है। कंपनी ने ग्राहकों के लिये स्टार स्पोर्ट्स के पोर्टफोलियो से चैनलों को ऐड करने की प्रकिया भी आसान बना दी है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines