जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिलायंस जियो (Jio) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले दो नए सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। जियो की वेबसाइट पर लिस्ट हुए इन प्लान की कीमत 458 और 1958 रुपए हैं। इन प्लान का फायदा उन यूजर्स को होगा, जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं और सिर्फ कॉलिंग और SMS का इस्तेमाल करते हैं। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों को अपने यूजर्स के लिए वॉयस और SMS ओनली रिचार्ज पैक अलग से देने को कहा था। आइए जानते हैं दो सबसे सस्ते प्लान के बारे में…
458 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
बता दें कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों को अपने यूजर्स के लिए वॉयस और SMS ओनली रिचार्ज पैक अलग से देने को कहा था। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 458 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS फ्री मिलेंगे। इसके अलावा, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
1499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
वहीं, 1499 रुपए वाले प्लान में कस्टमर को 365 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3600 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग भी मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में जियो सिनेमा और जियो टीवी ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। TRAI चाहता था कि ग्राहकों को बिना डेटा वाला पैक सस्ते में मिले, क्यों कि कई यूजर्स सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें मौजूदा डेटा पैक के साथ कॉलिंग साथ में फ्री एसएमएस के लिए रिचार्ज करना होता है, जो काफी मंहगा पड़ता है।
दो सिम यूज करने वाले यूजर्स
बता दें कि जो यूजर्स दो सिम यूज करते हैं, जिसमें कॉलिंग के लिए तो दूसरा इंटरनेट के लिए होता है। लेकिन उन्हें रिचार्ज दोनों के लिए करना पडता है। ऐसे में सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर केवल कॉलिंग के साथ एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान जारी करने के आदेश दिए थे। इससे देश के करीब 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा।
100 रुपये का डेटा प्लान
बता दें कि अगर आपने 458 रुपये वाला रिचार्ज प्लान करा लिया है। एक खास बात यह है कि जियो ने नया 100 रुपये का डेटा प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन और 5GB डेटा मिलता है। यह डेटा-ओनली प्लान है, जिसमें कॉलिंग और SMS नहीं हैं। 149 रुपये के प्लान में 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन और लिमिटेड एक्सेस मिलता है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
4 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines