Jio Launch Unlimited Offer for Cricket Season 2025: करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए रिलायंस जियो ने IPL 2025 सीजन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए एक शानदार प्रमोशनल ऑफर पेश किया है। दरअसल आज यानी 17 मार्च को घोषित इस ऑफर का बेनिफिट मौजूदा और नए दोनों जियो यूजर्स को मिलने वाला है, जिसमें आप बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के प्रीमियम सर्विस का एक्सेस ले सकते हैं। यह ऑफर 17 मार्च से 31 मार्च, 2025 तक वेलिड रहेगा। चलिए इस खास ऑफर के बारे में जानें…
फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन
कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों तक JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है, जिसमें आप 4K क्वालिटी में लाइव क्रिकेट मैच का मजा ले सकते हैं। यह सुविधा 299 रुपये या उससे ज्यादा के प्लान पर मिलने वाली है, जिससे यूजर्स 22 मार्च से शुरू हो रहे क्रिकेट मैच को हाई डेफिनेशन में देख सकेंगे।
JioFiber और AirFiber का फ्री ट्रायल
यही नहीं इस ऑफर के तहत आपको JioFiber और AirFiber ब्रॉडबैंड सर्विस का 50-दिन का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। इसमें आपको हाई-स्पीड इंटरनेट, 800+ टीवी चैनल्स, 11 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड Wi-Fi मिलेगा। खासतौर पर क्रिकेट फैंस के लिए AirFiber की वायरलेस टेक्नोलॉजी उन एरिया तक भी पहुंचेगी जहां रेगुलर ब्रॉडबैंड नहीं है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 पर मिल रहा 18 हजार का Discount! यहां मिल रही है जबरदस्त डील!
कैसे एक्टिवेट करें यह ऑफर?
अगर आप एक मौजूदा जियो सिम यूजर हैं तो 17 मार्च से 31 मार्च, 2025 के बीच 299 रुपये या उससे ज्यादा के प्लान जिसमें 1.5GB/दिन या उससे ज्यादा डेटा मिल रहा हो, उस रिचार्ज को करें। जबकि नए जियो यूजर्स इस अवधि के दौरान जियो सिम लेकर उसी प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा जो यूजर्स 17 मार्च से पहले रिचार्ज कर चुके हैं, वो 100 रुपये का एक्स्ट्रा पैक ऐड करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। JioHotstar सब्सक्रिप्शन 22 मार्च को एक्टिव होगा और पूरे क्रिकेट सीजन तक वैलिड रहेगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
6 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
9 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
10 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
13 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines