Jio Hike Recharge Plan : अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को चुपके से तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। कीमतों में बढ़ोतरी प्रीपेड प्लान के साथ पोस्टपेड प्लान में भी हुई है। अतिरिक्त डेटा के रिचार्ज भी महंगे हो गए हैं। यह बढ़ोतरी 3 जुलाई से लागू होगी। सालाना प्लान पर भी 340 रुपये से 600 रुपये बढ़े हैं। 1559 रुपये वाला प्लान 3 जुलाई से 1899 रुपये में मिलेगा। वहीं 2999 रुपये वाला प्लान 600 रुपये बढ़कर 3599 रुपये का हो गया है।
155 वाला रिचार्ज हुआ 34 रुपये महंगा
कंपनी ने सबसे सस्ते एक महीने के रिचार्ज वाले प्लान में 34 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह 155 रुपये का था, जो अब 189 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार 399 रुपये वाला प्लान 449 का हो गया है। 479 रुपये वाला दो महीने वाला प्लान 579 रुपये का और 533 रुपये वाला प्लान 629 रुपये का हो गया है।
सालाना प्लान पर बढ़े इतने रुपये
सालाना प्लान पर भी 340 रुपये से 600 रुपये बढ़े हैं। 1559 रुपये वाला प्लान 3 जुलाई से 1899 रुपये में मिलेगा। वहीं 2999 रुपये वाला प्लान 600 रुपये बढ़कर 3599 रुपये का हो गया है।
डेटा भी हुआ महंगा
कंपनी ने अपने डेटा वाले प्लान भी महंगे किए हैं। 15 रुपये वाला प्लन अब 19 रुपये में मिलेगा। इसमें 1 GB डेटा मिलता है। 25 रुपये वाला 29 में और 61 रुपये वाला 69 रुपये में मिलेगा। 25 रुपये वाले में 2 GB और 61 रुपये वाले में 6 GB डेटा मिलता है।
पोस्टपेड प्लान में भी बढ़ोतरी
कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान भी महंगे कर दिए हैं। 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का मिलेगा। वहीं 399 रुपये वाला प्लान 449 रुपये में दिया जाएगा। इनके भी नए बिल 3 जुलाई से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें : WhatsApp AI के साथ ला रहा है एक और बड़ा अपडेट, अब आएगा असली मजा!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines