Jio Freedom Offer: Jio ने नए AirFiber यूजर्स के लिए एक शानदार घोषणा की है। शुक्रवार, 26 जुलाई से, Jio अधिक Users को आकर्षित करने के लिए अपने “फ्रीडम ऑफर” के तहत नए एयरफाइबर कनेक्शन पर 30 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यह सीमित समय का ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक वैध होगा और एयरफाइबर 5जी और प्लस दोनों प्लान पर उपलब्ध होगा। इसमें 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने सहित सभी प्लान Validity पर शून्य इंस्टॉलेशन चार्ज होगा।
15 अगस्त तक JioFiber कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहकों के लिए Jio ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी नए AirFiber ग्राहकों के लिए 30 प्रतिशत की छूट दे रही है। फ्रीडम ऑफर नए एयरफाइबर उपयोगकर्ताओं को कई लाभ प्रदान करेगा, जिसमें इंस्टॉलेशन शुल्क पर 1,000 रुपये की छूट भी शामिल है। इसलिए ग्राहकों को केवल प्लान के लिए ही भुगतान करना होगा। उदाहरण के लिए, 2,121 रुपये की कीमत वाला 3 महीने का ऑल-इन-वन प्लान पहले इंस्टॉलेशन के साथ 3,121 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब यूजर्स को केवल 2,121 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़े:BSNL नंबर बंद हो गया? घबराएं नहीं! मिनटों में फिर से करें चालू, ये हैं आसान Tips!
Jio Freedom Offer: कब तक है Valid
यह सीमित समय ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक वैध रहेगा। यह AirFiber 5G और Plus दोनों प्लान पर लागू होगा। जिसमें 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने सहित सभी प्लान की वैधता पर शून्य इंस्टॉलेशन शुल्क लिया जाएगा। यह ऑफर इस अवधि के दौरान की गई सभी नई बुकिंग और एक्टिवेशन पर लागू होगा। इच्छुक ग्राहक नए एयरफाइबर कनेक्शन के लिए 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
आपको बता दें Jio ने हाल ही में तीन प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किए हैं जो ओटीटी लाभ प्रदान करते हैं। इन प्लान्स को रिचार्ज करने पर आप डिज्नी+हॉटस्टार, Zee5 और सोनीलिव जैसे ओटीटी कंटेंट मुफ्त में देख सकते हैं। जियो के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 329, 949 और 1049 रुपये है। ये अलग अलग वैलिडिटी, कॉलिंग लाभ और सुविधाओं के साथ आते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी कंपनी की वेबसाइट और My Jio ऐप पर उपलब्ध होगी।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines