Jio FREE OTT Subscription Plans: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसी के साथ कंपनी ने अब मौजूदा प्लान के बेनिफिट्स को भी बदल दिया है। प्रीपेड ग्राहकों को अधिक रिचार्ज ऑप्शन देने के लिए कंपनियां OTT बेनिफिट्स दे रही हैं जिसमें डिज्नी+ होस्टार, सोनीलिव और जी5 का FREE OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहे हैं। इस बदलाव में 349 रुपये और 999 रुपये का प्लान शामिल है जो अब ज्यादा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
ऐड हुए ये नए प्लान
जियो का ये प्लान 30 दिनों के लिए 2GB डेटा/दिन के साथ आता है। यह प्लान अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता है जो 379 रुपये में समान लाभ ऑफर करता है। दूसरा, कंपनी के 999 रुपये के प्लान ने 1,199 रुपये के प्लान की जगह ली है और यह ज्यादा वैलिडिटी लेकिन कम प्रतिदिन डेटा के साथ आता है। अपडेट में कंपनी ने 949 रुपये और 1,049 रुपये की कीमत वाले दो नए OTT प्लान भी ऐड किए हैं। चलिए कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में जानते हैं जिसमें फ्री OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहा है…
349 रुपये का प्लान
जियो ने अपने हालिया एक्स पोस्ट में बताया है, इस रिचार्ज प्लान में एक महीने के लिए 2GB/दिन वॉयस और डेटा का बेनिफिट मिलता है। यह अनलिमिटेड ट्रू 5G भी ऑफर कर रहा है। यह प्लान JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
999 रुपये का प्लान
इस प्लान में 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं। अनलिमिटेड ट्रू 5G के साथ ये प्लान JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है।
949 रुपये का प्लान
यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 84 दिनों के लिए 100 SMS/दिन के साथ आता है। अनलिमिटेड ट्रू 5G के अलावा, यह 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और JioTV, JioCinema और JioCloud ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 12R के साथ 5000 रुपये के Earbuds फ्री, 3000 की छूट
1,049 रुपये का प्लान
इस रिचार्ज में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं। यह JioTV मोबाइल ऐप के जरिए SonyLiv और Zee5 सब्सक्रिप्शन देता है। अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा, यह JioCinema और JioCloud के लाभ भी दे रहा है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
57 mins agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines