Jio Free OTT Subscription Plans: नेटफ्लिक्स और डिजनी+ हॉटस्टार पासवर्ड शेयरिंग पर बैन लगा रहे हैं जबकि अमेजन प्राइम वीडियो ने AD फ्री प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। तो अब, अपने पसंदीदा ओटीटी कंटेंट को देखने के लिए यूजर्स को ज्यादा भुगतान करना होगा। ऐसे में सभी OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन क्या हो अगर आपको ये OTT ऐप्स फ्री में प्रीपेड प्लान के साथ मिल जाएं।
जी हां, रिलायंस जियो नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और यहां तक कि अमेजन प्राइम सहित कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। इसलिए, अगर आप भी Jio प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन का यूज कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ खास प्लान बताने जा रहे हैं।
फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान
- Jio का 398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio का 398 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जो यूजर्स को हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा देता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। सब्सक्राइबर्स को JioTV ऐप के जरिए सोनी LIV, ZEE5, लायनगेट प्ले, डिस्कवरी+, सन NXT, कांचा लन्नका, प्लैनेट मराठी, चौपाल, डॉक्यूबे, EPIC ON, फैनकोड और होइचोई सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिल रहा है। इसके अलावा यूजर्स को JioCinema प्रीमियम की 28-दिन की मेंबरशिप भी मिलती है।
- Jio का 857 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio 857 रुपये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, साथ ही इसमें हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। सब्सक्राइबर्स को प्राइम वीडियो मोबाइल की 84-दिन की मेंबरशिप के साथ-साथ JioTV, JioCinema और JioCloud सर्विस का एक्सेस भी मिलता है।
ये भी पढ़ें : IPhone 15 का फिर गिरा Price, अमेजन दे रहा है धांसू डील
- Jio का 1099 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio 1099 रुपये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। सब्सक्राइबर्स को नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ JioTV, JioCinema और JioCloud सर्विस का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा, ग्राहक प्लान में Unlimited 5जी डेटा का भी मजा ले सकते हैं।
- Jio का 1198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio 1198 रुपये प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। दैनिक डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। सब्सक्राइबर्स को प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल, डिज़नी + हॉटस्टार मोबाइल (3 महीने के लिए), सोनी लिव, ZEE5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी +, डॉक्यूबे, ईपीआईसी ऑन, सन एनएक्सटी, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा जैसे कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
27 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
6 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines