Jio Free OTT Recharge Plans: आप भी वेब सीरीज, मूवी या टीवी शो देखने के लिए किसी ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन लेते हैं? नेटफ्लिक्स, अमेजन समेत अन्य ऐप्स के लिए आप अलग से पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो अब ओटीटी बेनिफिट्स के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, टेलीकॉम कंपनी की ओर से कई रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जो सस्ते में कॉलिंग के साथ ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देते हैं।
आज हम आपको देश के नंबर वन रिलायंस जियो कंपनी के 3 ऐसे रिचार्ज प्लान (Jio OTT Recharge Plans) के बारे में बताने जा रहे हैं जो ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इन प्लान के साथ कॉलिंग, डेटा और एसएमएस के अलावा ओटीट सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है, आइए जियो के इन सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio Rs 148 Recharge Plan
जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज में से एक 148 रुपये वाला प्लान है। इसकी वैधता 28 दिनों तक की है। इस डेटा प्लान के साथ 10GB अतिरिक्त डेटा का फायदा दिया जाता है। जियो ऐप्स के अलावा यूजर्स को ZEE5, SonyLIV जैसे 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलता है।
Jio Rs 389 Recharge Plan
जियो का 389 रुपये वाला रिचार्ज प्लान डेटा, कॉलिंग, एसएमएस समेत ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आता है। जियो के इस प्लान के साथ भी ZEE5, SonyLIV जैसे 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलता है। 28 दिनों की वैधता वाला ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा के साथ है। प्लान के साथ यूजर्स को एक्स्ट्रा 6 GB डेटा के अलावा डेली 2 GB डेटा का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Airtel के 5 सस्ते डेटा Recharge Plans!
Jio Rs 1198 Recharge Plan
जियो का 1198 रुपये वाला रिचार्ज प्लान कई सारे ओटीटी बेनिफिट्स के साथ है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video समेत 14 अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलता है। 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान एक्स्ट्रा 18GB डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- 70 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान!
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
4 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
8 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
10 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines