Jio free Netflix plan: अगर आप मोबाइल रिचार्ज में OTT का फायदा भी चाहते हैं, तो रिलायंस जियो के ये प्लान आपके काम के हो सकते हैं. जियो ने अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में FREE Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दिया है. खास बात यह है कि यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल स्क्रीन या बड़ी स्क्रीन के लिए प्लान चुन सकते हैं.
FREE Netflix के साथ Jio के खास प्लान
रिलायंस जियो फिलहाल दो ऐसे वैल्यू प्लान ऑफर कर रहा है, जिनमें Netflix का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है. दोनों ही प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें रोजाना भरपूर डेटा दिया जा रहा है. अगर आप कम कीमत में Netflix का मजा लेना चाहते हैं तो सस्ता प्लान बेहतर रहेगा, वहीं टीवी या लैपटॉप पर स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए महंगा प्लान ज्यादा फायदेमंद है.
Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान
जियो के 1,299 रुपये के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है, साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 84 दिनों के लिए Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है. इसके अलावा Jio Special Offers का फायदा और Google Gemini का 18 महीने का Pro एक्सेस भी शामिल है.
Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान
अगर आप Netflix को बड़ी स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, तो जियो का 1,799 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. इसमें भी 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन रोजाना 3GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान में Netflix Basic सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे आप मोबाइल के साथ-साथ टीवी या लैपटॉप पर भी कंटेंट देख सकते हैं. बाकी कॉलिंग और SMS जैसे फायदे इस प्लान में भी मिलते हैं.
अनलिमिटेड 5G डेटा और अतिरिक्त फायदे
दोनों ही प्लान्स में JioTV और JioAICloud का एक्सेस दिया जा रहा है. इसके अलावा जो यूजर्स 5G नेटवर्क के लिए एलिजिबल हैं, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. यानी एंटरटेनमेंट के साथ-साथ हाई-स्पीड इंटरनेट की टेंशन भी खत्म हो जाती है.
कौन सा प्लान किसके लिए सही
अगर आप सिर्फ मोबाइल पर Netflix देखना चाहते हैं और कम बजट में रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो 1,299 रुपये वाला प्लान एक बढ़िया विकल्प है. वहीं, बड़ी स्क्रीन पर बेहतर स्ट्रीमिंग और ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो 1,799 रुपये वाला प्लान ज्यादा वैल्यू देता है.
ये भी पढ़ें- नया साल, नई मार! 2026 में महंगे होंगे Jio-Airtel-Vi रिचार्ज प्लान, कितना पड़ेगा जेब पर असर
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines