JIO का एक और धमाकेदार ऑफर! डिजिटल गोल्ड खरीदने पर यहां से मिलेगा फ्री सोना

जियो ने अक्षय तृतीया से पहले ‘जियो गोल्ड 24K डेज’ ऑफर लॉन्च किया है। इसको MyJio ऐप या JioFinance ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों के लिए लाया गया है, जहां पर इन्वेस्ट करने वाले इसका लाभ ले सकते हैं।

JIO Free Gold Offer Akshaya Tritiya

30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है, जिसके खास मौके पर सोना खरीदना शुभ होता है। इसी बीच लोगों के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने एक खास ऑफर निकाला है। दरअसल, जियो गोल्ड 24K डेज की शुरुआत की गई है। जियो फाइनेंस और माय जियो ऐप के यूजर्स डिजिटल सोना खरीदते समय इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसमें कुछ फीसदी तक फ्री गोल्ड आप ले सकते हैं। जानिए जियो के इस ऑफर का कैसे फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है जियो की स्कीम?

जियो गोल्ड 24K डेज के दौरान 1,000 रुपये से 9,999 रुपये के बीच डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों को प्रमोशन कोड JIOGOLD1 का इस्तेमाल करना होगा। उसके इस्तेमाल करने पर 1 फीसदी तक फ्री गोल्ड दिया जाएगा। चेकआउट के समय कूपन कोड JIOGOLDAT100 का इस्तेमाल करके, खरीदार 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 2 फीसदी फ्री गोल्ड ले सकते हैं। ऑफर के दौरान, इस डील का इस्तेमाल हर यूजर 10 ट्रांजेक्शन तक कर सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब मिलेगा फ्री सोना?

जो डिजिटल गोल्ड यूजर्स इस दौरान खरीदारी कर रहे हैं, उनको 72 घंटे बाद फ्री वाला सोना मिल जाएगा। यूजर्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS मिलेगा, जिसमें रिवॉर्ड के क्रेडिट की जानकारी दी जाएगी। इसे बाद में यूजर्स के जियो गोल्ड बैलेंस में जमा कर दिया जाएगा। इसे जियो फाइनेंस ऐप का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए केवल वही यूजर्स एप्लीकेबल होंगे, जो एकमुश्त सोने की खरीद करेंगे। गोल्ड SIP वाले इसके दायरे में नहीं आएंगे। इसके लिए यूजर को जियो फाइनेंस ऐप पर रजिस्टर होना चाहिए, साथ ही पैन कार्ड वेरिफाई होना चाहिए।

कैसे खरीदें सोना?

सबसे पहले अपने मोबाइल पर My Jio ऐप खोलें। उसमें फाइनेंस का ऑप्शन खोलें। इसके बाद डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू करने के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें। इस प्रक्रिया से आप आसानी से डिजिटल तरीके से सोने में निवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ