Jio Free 5G Unlimited Data Plans: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल समेत टेलीकॉम ऑपरेटरों ने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर बढ़ाने के लिए हाल ही में अपने मोबाइल प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जियो ने अपने प्लान की कीमत में करीब 10 से 27 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसमें लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान भी शामिल हैं।
हालांकि, प्लान में तमाम बदलावों के बीच जियो ने अब अपना 999 रुपये वाला प्लान फिर से पेश किया है, जिसकी कीमत 3 जुलाई, 2024 को टैरिफ बढ़ोतरी के बाद 1,199 रुपये हो गई थी। इसके साथ ही आज हम आपको दो और प्लान भी बताएंगे जिसमें आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने वाला है। चलिए इसके बारे में जानें…
Jio 5G Recharge Plans
859 रुपये का प्लान
Jio 859 रुपये का एक प्लान पेश कर रहा है जिसमें हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिल रही है। जियो की ओर से एक प्लान 1199 रुपये का भी है जिसमें हर दिन 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़े: 90% लोग नहीं जानते Google Maps का ये धांसू फीचर, जान लो तो होगा बहुत फायदा
899 रुपये का प्लान
Jio का ये प्लान भी हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G का मजा भी मिलने वाला है। ये प्लान लंबी वेलिडिटी भी ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 90 दिन की वेलिडिटी मिलेगी।
नया 999 रुपये का प्लान
इन दो प्लान के अलावा कंपनी ने हाल ही में एक नया 999 रुपये का प्लान पेश किया है जो ज्यादा वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G का मजा भी दे रहा है। इतना ही नहीं प्लान ज्यादा डेटा भी ऑफर कर रहा है। हालांकि प्लान्स में बढ़ोतरी से पहले भी ये प्लान मौजूद था जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती थी।
अब, नया पेश किया गया 999 रुपये का प्लान 98 दिनों की वेलिडिटी ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स को एक्स्ट्रा 14 दिन मिलते हैं लेकिन लंबी वैधता के साथ कंपनी ने इसमें डेटा को कम कर दिया है। यह प्लान अब हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रहा है, जो पूरी वेलिडिटी में कुल 196GB डेटा देता है, जबकि पहले इसमें 3GB डेटा मिलता था।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
12 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines