Jio Financial Services: रिलायंस जियो ने सिर्फ टेलीकॉम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक खास जगह बना ली है। वहीं, अब कंपनी फाइनेंशियल क्षेत्र में अपना पैर पसारने के लिए तैयार है। जियो की ओर से फाइनेंशियल सर्विस को शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद से HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व समेत अन्य फाइनेंशियल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों की टेंशन बढ़ गई है।
दरअसल, जियो की ये फाइनेंशियल सर्विस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रिलायंस डिजिटल के चुनिंदा स्टोर्स पर शुरू की गई है। ऐसे में खरीदारों का खास फायदा मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, रिलायंस डिजिटल से अब खरीदार फ्रिज, TV-AC समेत कई तरह के कंज्यूमर ड्यूरेबल आइटम्स को जियो फाइनेंशियल सर्विस से लोन मिलना शुरू हो सकता है। जियो ने कंज्यूमर ड्यूरेबल फाइनेंस प्रोग्राम (Consumer Durable Finance Program) की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
Jio Financial Services का मिलेगा जल्द फायदा
बताया जा रहा है कि जियो की ओर पायलट प्रोजेक्ट पर अभी काम किया जा रहा है। अगर ये सफल होता है तो इस साल 2023 के आखिरी तिमाही तक कंपनी अपने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को पेश कर सकती है। इसके जरिए रिलायंस डिजिटल से शॉपिंग करने वाले खरीदारों को फाइनेंसिंग के लिए एक बेहतर ऑप्शन्स मिल सकता है।
पायलट प्रोजेक्ट के जरिए मिल रहा है फाइनेंस का ऑप्शन
रिलायंस डिजिटल के कई स्टोर्स पर पायलट प्रोजेक्ट को टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान कंपनी अलग-अलग चीजों की खरीदारी करने वालों को जियो फाइनेंस का ऑप्शन दे रही है। जियो फाइनेंशियल सर्विस की घोषणा के बाद HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व समेत फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनियों को तगड़ी टक्कर मिल सकती है।
नई कंपनी का क्या है बिजनेस प्लान?
जियो की ओर से फाइनेंशियल सर्विस का प्लान कंज्यूमर और मर्चेंट लैंडिंग व्यापार शुरू करने का है। जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मैक्वेरी ने अपनी एक रिपोर्ट में रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस को लेकर बताया था कि मार्केट ग्रोथ के मामले में PayTm और दूसरी फिनटेक कंपनियों के लिए एक बड़ा खतरा है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines