Jio Hotstar Free Plan: Reliance Jio ने अपने प्रीपेड और जियो फाइबर प्लान्स को और भी बेहतर बना दिया है। हाल ही में जियो ने Jio 949 प्रीपेड प्लान पेश किया था, जो उन यूजर्स के लिए है, जो Jio Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन चाहते हैं। इस प्लान में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने जियो फाइबर और एयर फाइबर प्लान्स में जियोहॉटस्टार के प्लान को जोड़ा है। यहां हम इन प्लान्स के बारे में डिटेल में जानेंगे।
Jio 949 प्रीपेड प्लान
Jio 949 प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यूजर्स को कई सुविधाएं देता है। इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है, यानी आप पूरे 84 दिनों में 168GB डेटा का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही ये सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी देता है। इस प्लान में Jio Hotstar (मोबाइल वर्जन) का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है, जिसकी कीमत ₹149 प्रति माह होती है। इसके तहत लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज और Disney+ Originals देख सकते हैं। इसकी वीडियो क्वालिटी 720p तक सीमित है और इसमें ऐड दिखाया जाता है।
JioFiber और Jio AirFiber प्लान्स
फिलहाल Jio के किसी भी पोस्टपेड प्लान (Jio Plus) में Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है। लेकिन, JioFiber और Jio AirFiber के कुछ प्लान्स में इसका सब्सक्रिप्शन मिलता है।