Jio Affordable Family Plan: जियो अपने कस्टमर्स के लिए कई पोस्टपेड प्लान देता है। अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको कई कनेक्शन की सुविधा मिलती हो तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के डिजिटल युग में हर कोई एक बेहतरीन मोबाइल प्लान की तलाश करता है, जो न केवल किफायती हो बल्कि ज्यादा और बेहतर बेनिफिट्स भी दें। इसी को ध्यान में रखते हुए जियो ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में फैमिली प्लान का ऑप्शन भी दिया है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें एक ही प्लान में कई कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं, जिससे पूरे परिवार को एक साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।
क्या है जियो फैमिली पोस्टपेड प्लान?
जियो का फैमिली पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो अपने परिवार के सभी मेंबर्स के लिए एक ही प्लान में कई कनेक्शन जोड़ना चाहते हैं। इससे हर सदस्य के लिए अलग-अलग प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ती और एक ही बिल में सभी कनेक्शन्स का भुगतान किया जा सकता है।
सबसे किफायती फैमिली पोस्टपेड प्लान
अगर आप जियो के सबसे किफायती फैमिली पोस्टपेड प्लान की तलाश में हैं, तो कंपनी का 449 रुपये का प्लान आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इस प्लान में आपको एक प्राइमरी कनेक्शन मिलता है, जिसके साथ एक्स्ट्रा तीन कनेक्शन जोड़ने की सुविधा दी जाती है।
जरूरी है ये जानकारी
आपको बता दें कि इस प्लान के साथ कुछ शर्तें होती हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। आपको हर कनेक्शन के लिए 150 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है। ऐसे में अगर आप तीन एक्स्ट्रा कनेक्शन को अपने प्लान में जोड़ना चाहते हैं तो आपको 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऐसे में कुल प्लान की कीमत 1060 रुपये प्रतिमाह हो जाती है। अगर कैलकुलेशन की बात करें तो प्लान की कीमत 499 रुपये है। अगर आप एक्स्ट्रा 3 मेंबर्स को जोड़ते हैं तो आपको 450 रुपये और देने होंगे। ऐसे में प्लान की कीमत 899 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी के इस प्लान पर 18% का GST लगता है, यानी आपको 161.82 रुपये और देने होंगे। यानी कुल मिलाकर आपको 1060 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस कीमत पर आपको चार कनेक्शन एक्टिव रखने की सुविधा मिलेगी, जो पूरे परिवार के लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है।
मिलेंगे ये फायदे?
अब सवाल उठता है कि इस प्लान के साथ कस्टमर्स को क्या फायदे मिलेंगे? बता दें कि जियो के इस फैमिली पोस्टपेड प्लान में कई शानदार सुविधाएं दी जाती हैं। इस प्लान के साथ कस्टमर्स को 75GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही हर ऐडऑन कनेक्शन पर आपको एक्स्ट्रा 5GB डेटा मिलता है। यानी अगर आप तीन एडऑन कनेक्शन लेते हैं तो आपको कुल 90GB का डेटा मिलेगा। अगर यह डेटा खत्म हो जाता है, तो 10 रुपये/GB का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान में Jio TV, Jio Cinema और JioCloud का एक्सेस दिया जाता है। हालांकि इस प्लान में Jio Cinema Premium की सुविधा नहीं दी जाती है।
यह भी पढ़ें – Smart TV चल रहा है कछुए की चाल तो अभी बदल दें ये 3 हिडन सेटिंग, फिर देखें कमाल
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines