Jio यूजर्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने अनलिमिटेड ऑफर की वैलिडिटी को 25 मई, 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि पहले इसे 17-31 मार्च 2025 के लिए ऑफर किया जाने वाला था, लेकिन बाद में इसे 15 अप्रैल 2025 और फिर 30 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया था।
25 मई तक जियो प्लान ऑफर
आईपीएल का फाइनल मैच 25 मई को होना है और यह भी माना जा रहा है कि इसीलिए कंपनी ने इस अनलिनिटेड ऑफर को 25 मई तक का ऑफर दिया है। जियो का अनलिमिटेड ऑफर उन 299 रुपये और इससे ऊपर के प्रीपेड प्लान्स के लिए है।
बता दें कि इस ऑफर का लाभ उन प्लान्स मे ही मिलेगा, जिनमें प्रत्येक दिन 1.5GB या उससे भी ज्यादा डेली डेटा मिलता है। आइए जानते हैं जियो के कुछ बेस्ट प्लान्स के बारे में…
299 रुपये वाला प्लान
अगर आपके पास भी जियो की सिम है, तो आपके लिए यह गुड न्यूज है। बता दें कि जियो ने इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए प्रतिदन 1.5GB डेटा मिलेगा। साथ में डेली 100 फ्री SMS और देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। यह प्लान जियो हॉटस्टार के फ्री एक्सेस के साथ आता है। एक और खास बात बता दें कि इसमें आपको जियो टीवी औऱ जियो एआई क्लाउड पर 50GB का फ्री स्टोरेज भी मिलेगा।
जियो का 349 रुपये वाला प्लान
अगर आप भी जियो का यूज करते हैं तो कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको प्रत्येक दिन 2GB डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। रोज 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। यह प्लान जियो हॉटस्टार के साथ जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस दे रही है। साथ में 50GB का जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
449 रुपये वाला प्लान
बता दें कि अगर आप भी 449 रुपये वाला जियो प्लान कराने की सोंच रहे हैं तो 25 मई तक आपके लिए अच्छा मौका है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको रोजाना 100 फ्री SMS और प्लान के साथ कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है। जियो के इस प्लान के साथ-साथ 50GB का जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines