हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिवाली पर Jio का धमाका! 349 रुपये के फेस्टिव गोल्ड प्लान में डेटा, फ्री Hotstar, गोल्ड इन्वेस्टमेंट बोनस के साथ बहुत कुछ

रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले 349 रुपये का फेस्टिव गोल्ड प्लान लॉन्च किया है. इसमें रोज डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बोनस के साथ मिलेगा बहुत कुछ, देखें डिटेल.

विज्ञापन
दिवाली से पहले Jio का धमाकेदार ऑफर. (News 24 GFX)

Jio Diwali Offer: दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा दिया है. कंपनी ने 349 रुपये का एक फेस्टिव रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बोनस और कई प्रीमियम सर्विसेज भी शामिल हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है जो त्योहारों के मौके पर थोड़ा एक्स्ट्रा फायदा चाहते हैं.

349 रुपये में मिलेगा डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस फेस्टिव प्लान की कीमत 349 रुपये रखी गई है. इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. इस दौरान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी इसमें शामिल है. यानी एक ही प्लान में डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग सब कुछ.

JioFinance पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट का स्पेशल बोनस

इस प्लान की सबसे खास बात है JioFinance पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट का ऑफर. अगर कोई यूजर Jio Gold में निवेश करता है तो उसे 2% एक्स्ट्रा बोनस मिलेगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए बस +91-8010000524 पर एक मिस्ड कॉल देना होगा. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो डिजिटल गोल्ड में सेफ इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं.

विज्ञापन

JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल

कंपनी अपने स्मार्ट होम सेटअप को बढ़ावा देने के लिए इस प्लान के साथ JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है. इस दौरान यूजर को होम इंटरनेट, स्मार्ट डिवाइसेज और एंटरटेनमेंट सर्विसेज का फुल एक्सपीरियंस मिलेगा. नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को यह ऑफर अपने आप मिल जाएगा.

JioHotstar का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

मनोरंजन पसंद करने वालों के लिए Jio ने JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया है. इस दौरान यूजर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज, वेब सीरीज और प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज

त्योहारों के मौके पर फोटो और वीडियो का स्टोरेज चिंता का विषय न बने, इसके लिए जियो ने इस प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी शामिल किया है. इससे यूजर्स अपने डॉक्यूमेंट, फाइल्स और मीडिया को क्लाउड में सुरक्षित रख सकते हैं और कभी भी एक्सेस कर सकते हैं.

त्योहारों में Jio का प्लान बना हॉट डील

त्योहारों के इस सीजन में 349 रुपये का Jio Gold प्लान यूजर्स के लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है. इसमें सिर्फ रिचार्ज ही नहीं, बल्कि गोल्ड बोनस, फ्री ट्रायल्स और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी हैं. यानी एक प्लान में कई तोहफे त्योहारों को और भी खास बनाने के लिए.

विज्ञापन

Jio के टॉप-सेलिंग पोस्टपेड प्लान: 100GB डेटा और JioTv के साथ Netflix और Prime लाइट भी फ्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola