Jio Diwali Offer 2024: दिवाली से पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने ग्राहकों को खास तोहफा दे रहे हैं। पिछले महीने जियो ने 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट के लिए जियो फाइबर पर दिवाली ऑफर दिया था। वहीं, अब दिवाली से कुछ दिनों पहले कंपनी की ओर से सस्ते में लैपटॉप और फोन बेचा जा रहा है। अगर आप नया लैपटॉप या फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो जियो दिवाली ऑफर की मदद से आप सस्ते में उन्हें खरीद सकते हैं।
सस्ता हुआ लैपटॉप
जियोबुक 11 (JioBook 11) को आप आधे दाम में खरीद सकते हैं। एंड्रॉयड 4जी लैपटॉप की कीमत पर 48 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। रिलायंस डिजिटल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जियोबुक 11 लैपटॉप को 25,000 रुपये की जगह 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ईएमआई के जरिए भी आप इसे आसान किस्तों के साथ खरीद सकते हैं। ये लैपटॉप एक साल की वारंटी के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Apple Diwali Offer: एप्पल दे रहा है iPhone 16 और 15 पर तगड़े Offers
JioPhone Prime 2 4G Phone
जियो द्वारा सिर्फ रिचार्ज प्लान नहीं फोन भी बेचा जाता है। कंपनी की ओर से जियो फोन के लिए कई खास प्लान भी ऑफर किए जाते हैं। ऐसे लोग जो सिर्फ फोन का इस्तेमाल कॉल के लिए करते हैं उनके लिए जियोफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। टच स्क्रीन की जगह कीपैड फोन लेना है तो आप जियोफोन प्राइम 2 4जी कीपैड फोन ले सकते हैं। सिर्फ कॉलिंग ही नहीं ये फोन सोशल मीडिया ऐप को भी सपोर्ट करता है।
सरल भाषा में कहें तो आप फोन पर इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं। यूट्यूब, फेसबुक, गूगल समेत जियो ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिवाली ऑफर के तहत जियो मार्ट पर जियोफोन प्राइम 2 4जी कीपैड फोन सस्ते में मिल रहा है। इसकी कीमत पर 33 प्रतिशत छूट मिल रहा है। इसकी कीमत 4,199 रुपये की जगह 2,799 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Sale में 15 हजार से सस्ते हैं ये 5 फोन
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
4 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
6 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
7 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
9 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines