Jio Diwali Dhamaka Offer: Jio ने फिर एक बार अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने अब दिवाली के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक फ्री JioAirFiber सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर से दिवाली की खरीदारी का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। इस ऑफर के साथ आप 1 साल तक फ्री 5G इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। चलिए इस खास ऑफर के बारे में जानते हैं…
नए और मौजूदा ग्राहक उठा सकते हैं लाभ
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए नए ग्राहकों को रिलायंस डिजिटल या MyJio स्टोर से 20,000 रुपये से अधिक का सामान खरीदना होगा या फिर नए एयरफाइबर कनेक्शन के लिए 2,222 रुपये का तीन महीने का एडवांस प्लान लेना होगा। जबकि मौजूदा Jio ग्राहक दिवाली प्लान के साथ एक बार एडवांस रिचार्ज करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। देखा जाए तो ये काफी शानदार ऑफर है। आपको इसे गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : पास में कोई कितना भी चिल्लाए…कॉलिंग का मजा नहीं होगा खराब, OnePlus लाया ANC वाले तगड़े Earbuds
12 महीने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन
इस ऑफर के तहत एलिजिबल ग्राहकों को 12 महीने के लिए फ्री JioAirFiber सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर का लाभ आप 18 सितंबर से 3 नवंबर तक उठा सकते हैं। इस कूपन को आपको 30 दिनों के अंदर रिडीम करना होगा। वहीं, इन कूपन को रिलायंस डिजिटल, MyJio स्टोर्स, JioPoint स्टोर्स या JioMart डिजिटल एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर 15,000 रुपये से अधिक की खरीदारी के दौरान रिडीम किया जा सकता है।
डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा
कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के जरिए वह अपने ग्राहकों को दिवाली की खरीदारी के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस देना चाहती है। साथ ही, कंपनी का टारगेट डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना भी है। इस ऑफर के साथ करोड़ों ग्राहकों के पास फ्री में JioAirFiber सब्सक्रिप्शन लेने का सुनहरा मौका है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
15 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines