हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio Diwali Dhamaka offer: जियो के करोड़ों यूजर्स को मुफ्त इंटरनेट, मुकेश अंबानी ने दिया दिवाली पर खास तोहफा

Jio Diwali Dhamaka offer: मुकेश अंबानी ने दिवाली पर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। ग्राहकों को एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट दिया जा रहा है, आइए जानते हैं कि आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
जियो दिवाली धमाका ऑफर

Jio Diwali Dhamaka offer: सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक दिवाली है और इस मौके पर कई खास ऑफर पेश किए जाते हैं। अलग-अलग कंपनियां अपने ग्राहकों को खास तोहफा भी देती हैं। देश की सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अपने ग्राहकों को दिवाली पर खास तोहफा (Jio Diwali Gift) दिया है। आइए जानते हैं जियो की ओर से फेस्टिव सीजन डील्स के तहत क्या खास दिया जा रहा है।

जियो यूजर्स को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

इंटरनेट का मजा उठाने के लिए और एक अनुभव को प्रदान करने के लिए जियो की ओर से खास दिवाली धमाका ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को डेली डेटा का मजा मिल सकेगा। अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।

कैसे मिलेगा 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट?

जियो के दिवाली ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट मिल रहा है। हालांकि, इस सुविधा के लिए ग्राहक को 20 हजार रुपये तक की खरीदारी करनी होगी। दरअसल, जियो के दिवाली ऑफर में ग्राहकों को My Store से 20 हजार की खरीदारी करने पर 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट की सर्विस दी जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio लाया ‘Diwali Dhamaka’ ऑफर, एक साल Free इंटरनेट

कब तक मिलेगा जियो दिवाली ऑफर का फायदा?

रिपोर्ट के अनुसार ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट सर्विस का लाभ पाने के लिए 3 नवंबर से पहले माय स्टोर से खरीदारी करनी होगी। आप यहां से शॉपिंग करके एक साल के लिए जियो का इंटरनेट मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन

Air Fiber plans Offers

जियो दिवाली धमाका ऑफर के तहत एयर फाइबर प्लान भी दिया जा रहा है। ग्राहकों को 3 महीने के लिए बिना किसी अन्य चार्ज के पैकेज दिया जाएगा। साथ ही नए ग्राहकों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- मुफ्त में 1 साल तक खूब चलाएं इंटरनेट! जानें क्या है जियो का दिवाली ऑफर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola