जियो यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने लगातार अपने किफायती डेटा प्लान्स को बंद करना शुरू कर दिया है। हाल ही में 249 रुपये वाला प्लान हटाया गया था और अब 209 रुपये वाला प्लान भी बंद कर दिया गया है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स के लिए परेशानी भरा हो सकता है जो सस्ते और ज्यादा डेटा वाले रिचार्ज की तलाश में रहते हैं।
ये प्लान हुए बंद
- 209 वाला प्लान: इसमें 22 दिन की वैलिडिटी मिलती थी और हर दिन 1GB डेटा दिया जाता था। यानी कुल 22GB डेटा। इसके अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल थी।
- 249 वाला प्लान: इस प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी।
अब भी मिल सकता है रिचार्ज
एक टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इन प्लान्स को आधिकारिक वेबसाइट और MyJio ऐप से हटा दिया है। लेकिन जानकारी मिली है कि कुछ Jio स्टोर्स और POS रिटेलर्स के जरिए ये प्लान अब भी एक्टिवेट किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 2026 नहीं 2027 में होगी iPhone 18 की लॉन्चिंग, फोल्डेबल और Air मॉडल पर फोकस करेगी कंपनी
अब क्या हैं ऑप्शन्स
फिलहाल Reliance Jio के पास 28 दिन की वैधता और 1GB डेली डेटा वाला कोई प्लान अवेलेबल नहीं है। अगर आप 28 दिन का प्लान चाहते हैं तो 189 का प्लान ले सकते हैं, लेकिन इसमें सिर्फ कुल 2GB डेटा मिलता है। अगर इससे ज्यादा डेटा की जरूरत है तो अब 299 का प्लान सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं।
लगातार बढ़ रहे जियो के यूजर
TRAI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में जियो ने 19 लाख नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स अपने नेटवर्क से जोड़े हैं। इस दौरान एयरटेल को 7.6 लाख से ज्यादा नए ग्राहक मिले। वहीं, Vi (Vodafone Idea) ने 2.17 लाख और BSNL ने 3.05 लाख यूजर्स खो दिए। यानी हर महीने लाखों नए ग्राहक Reliance Jio से जुड़ रहे हैं और कंपनी का यूजर बेस लगातार बढ़ रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 hr agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
3 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
4 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
8 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines