Jio ने बंद किया ये सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, अब क्या हैं ऑप्शन्स

Reliance Jio ने 209 रुपये और 249 रुपये वाले किफायती डेटा प्लान बंद कर दिए हैं। अब कंपनी के पास 28 दिन की वैलिडिटी वाला 1GB डेली डेटा प्लान उपलब्ध नहीं है। जानें कौन से नए प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Jio discontinued cheap plan

Credit: News 24 Graphics

जियो यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने लगातार अपने किफायती डेटा प्लान्स को बंद करना शुरू कर दिया है। हाल ही में 249 रुपये वाला प्लान हटाया गया था और अब 209 रुपये वाला प्लान भी बंद कर दिया गया है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स के लिए परेशानी भरा हो सकता है जो सस्ते और ज्यादा डेटा वाले रिचार्ज की तलाश में रहते हैं।

विज्ञापन

ये प्लान हुए बंद

  • 209 वाला प्लान: इसमें 22 दिन की वैलिडिटी मिलती थी और हर दिन 1GB डेटा दिया जाता था। यानी कुल 22GB डेटा। इसके अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल थी।
  • 249 वाला प्लान: इस प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी।

अब भी मिल सकता है रिचार्ज

एक टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इन प्लान्स को आधिकारिक वेबसाइट और MyJio ऐप से हटा दिया है। लेकिन जानकारी मिली है कि कुछ Jio स्टोर्स और POS रिटेलर्स के जरिए ये प्लान अब भी एक्टिवेट किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

अब क्या हैं ऑप्शन्स

फिलहाल Reliance Jio के पास 28 दिन की वैधता और 1GB डेली डेटा वाला कोई प्लान अवेलेबल नहीं है। अगर आप 28 दिन का प्लान चाहते हैं तो 189 का प्लान ले सकते हैं, लेकिन इसमें सिर्फ कुल 2GB डेटा मिलता है। अगर इससे ज्यादा डेटा की जरूरत है तो अब 299 का प्लान सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं।

विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे जियो के यूजर

TRAI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में जियो ने 19 लाख नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स अपने नेटवर्क से जोड़े हैं। इस दौरान एयरटेल को 7.6 लाख से ज्यादा नए ग्राहक मिले। वहीं, Vi (Vodafone Idea) ने 2.17 लाख और BSNL ने 3.05 लाख यूजर्स खो दिए। यानी हर महीने लाखों नए ग्राहक Reliance Jio से जुड़ रहे हैं और कंपनी का यूजर बेस लगातार बढ़ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ