Jio Discontinued Annual Plan of Rs 299: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो है, जो सिर्फ कॉलिंग, डेटा या SMS जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं बल्कि ओटीटी ऐप्स का फायदा भी देती है। एयरटेल और वोडाफोन के अलावा कंपनी की कोशिश अन्य ओटीटी ऐप्स कंपनियों को भी टक्कर देने की रहती है। ये ही कारण है कि जियो की ओर से रिचार्ज प्लान के अलावा अपने जियो सिनेमा की सर्विस के लिए भी कई प्लान ऑफर किए जाते हैं। अन्य ओटीटी ऐप्स को टक्कर देने के लिए जियो की कोशिश दूसरे प्लेटफॉर्म की राह में चलने की भी दिख रही है।
Netflix की तरह जियो ने भी अपने जियो सिनेमा के वार्षिक प्लान को बंद कर दिया है। जिस तरह से नेटफ्लिक्स यूजर्स को ईयरली प्लान का फायदा नहीं मिलता है, ठीक वैसे ही जियो सिनेमा यूजर्स भी अब सस्ते ईयरली प्लान का फायदा नहीं उठा सकेंगे। अब जियो सिनेमा सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को मंथली प्लान को अपनाना होगा।
जियो ने बंद कर दिया 365 दिनों वाला प्लान
दरअसल, जियो सिनेमा का 365 दिन यानी वार्षिक सदस्यता वाला प्लान बंद हो गया है। कंपनी ने हाल ही में अपने JioCinema प्रीमियम के 1 साल की सदस्यता वाले प्लान को 1499 रुपये से घटाकर 599 रुपये का किया गया था। इस लेटेस्ट प्लान के साथ यूजर्स को छूट के साथ सिर्फ 299 रुपये में साल भर का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था, लेकिन अब यूजर्स के लिए इस प्लान को बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Jio से लेकर BSNL के पॉपुलर Recharge Plans! शुरुआती कीमत सिर्फ 29 रुपये
चुपचाप किया 299 रुपये वाला वार्षिक प्लान बंद
जियो ने Jiocinema का 299 रुपये वाला वार्षिक प्लान चुपचाप बंद किया है। इसकी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगर आप जियो के रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो आपको ये प्लान नहीं दिखेगा। इतना ही नहीं, FAQ सेक्शन से भी कंपनी ने इस प्लान को हटा दिया है। ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि इस प्लान को कुछ समय के लिए बंद किया गया है या फिर हमेशा के लिए अब यूजर्स जियोसिनेमा के 299 रुपये वाले प्लान का फायदा नहीं उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- जियो के 5 सबसे सस्ते Plans, बेनिफिट्स जानकर आप भी कहेंगे वाह!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines