Jio Prepaid Plans 2024 Update: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी जिसके बाद से जियो समेत प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने एक्टिव यूजर्स खो रही हैं। हालांकि इसी बीच, BSNL को इससे बहुत ज्यादा फायदा हुआ है क्योंकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्लान्स महंगे नहीं किए हैं। इसी वजह से लगातार यूजर्स BSNL पर शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं, एक बार फिर नए साल से पहले जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को दूसरी बार झटका दिया है। जी हां, कंपनी ने दो प्लान्स पर वैलिडिटी को घटा दिया है। चलिए जानें कौन-से हैं ये प्लान…
कौन से हैं ये दो प्लान?
दरअसल, कंपनी ने अपने सबसे सस्ते 19 रुपये और 29 रुपये वाले डेटा वाउचर प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया है। बता दें कि ये वो पॉपुलर डेटा वाउचर हैं जिन्हें लिमिट खत्म होने पर शॉर्ट-टर्म में लाखों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। कुछ महीने पहले तक 19 रुपये वाले इस प्लान की कीमत 15 रुपये हुआ करती थी। वहीं, 29 रुपये वाला प्लान 25 रुपये में मिलता था लेकिन टैरिफ बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने यूजर्स की जेब पर बोझ को बड़ा दिया।
ये भी पढ़ें : Amazon दे रहा है आधी कीमत पर 32 इंच Smart TV, नए साल से पहले लपक लो डील
सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी
टेलीकॉम टॉक की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पहले 19 रुपये वाले रिचार्ज की वैलिडिटी यूजर के एक्टिव प्लान जितनी मिलती थी। आसान शब्दों में कहें तो यूजर्स ने अगर 84 दिन वाला रिचार्ज किया है तो 19 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन तक मिलती थी लेकिन, कंपनी ने इसे अब बदलकर 1 दिन कर दिया गया है। यानी 19 रुपये वाले डेटा प्लान की वैलिडिटी अब केवल 1 दिन होगी।
29 रुपये वाले प्लान में बदलाव
इतना ही नहीं 29 रुपये वाले डेटा प्लान में भी कुछ इसी तरह का बदलाव किया गया है। इसकी वैलिडिटी को भी बेस एक्टिव प्लान से कम कर दिया गया है। आसान शब्दों में कहें तो अब जियो के 29 रुपये वाले डेटा प्लान में आपको सिर्फ 2 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
6 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
9 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
10 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
13 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines