Jio Prepaid Plans: भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने 69 रुपये और 139 रुपये के डेटा प्लान्स की वैलिडिटी में बदलाव किया है। ये प्लान्स डेटा ऐड-ऑन वाउचर हैं, जिनका इस्तेमाल एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होने पर किया जाता है। बता दें कि पहले, इन प्लान्स की वैधता यूजर के बेसिक प्रीपेड प्लान पर निर्भर करती थी। मगर नए अपडेट के साथ अब इन दोनों प्लान की वैलिडिटी फिक्स हो गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या हुआ बदलाव?
पहले जब कोई यूजर 69 रुपये या 139 रुपये का डेटा वाउचर लेता था, तो उसकी वैलिडिटी यूजर के मौजूदा प्रीपेड प्लान के बराबर होती थी। उदाहरण के लिए, अगर किसी यूजर के बेस प्लान में 42 दिन की वैलिडिटी बची होती थी, तो ये डेटा वाउचर भी पूरे 42 दिनों तक वैलिड रहते थे। लेकिन अब जियो ने इनकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी तय कर दी है, जिससे ये केवल कुछ दिनों तक ही वैलिड रहेंगे।
69 रुपये डेटा प्लान के फायदे
इस प्लान के साथ यूजर को 6GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिन तय कर दी गई है। इस प्लान का उपयोग करने के लिए यूजर के पास एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।
139 रुपये डेटा प्लान के फायदे
139 रुपये के इस प्लान के साथ 12GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में भी 7 दिनों की ही वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के लिए भी यूजर के पास एक सक्रिय बेस प्लान होना जरूरी है।
डेटा वाउचर प्लान?
बता दें कि 69 और 139 के डेटा वाउचर ऐसे दो ही प्लान्स थे, जो यूजर के बेस प्लान के समान वैलिडिटी देते थे, लेकिन अब इनमें बदलाव कर दिया गया है। अगर आप सस्ते डेटा वाउचर की तलाश में हैं, तो जियो के पास 11 रुपये का डेटा वाउचर है, जिसके साथ 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 घंटे होती है। वहीं कंपनी के पास 19 रुपये का भी डेटा वाउचर है, जिसमें 1 दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा मिलता है।
यह भी पढ़ें- Amazon पर Apple प्रोडक्ट्स पर 45% तक की छूट; सस्ते में खरीदें MacBook, iPad, AirPods और Watch!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines