Jio Data Booster Plan: आजकल ऑनलाइन जुड़े रहना सिर्फ मौज-मस्ती नहीं बल्कि जरूरी हो गया है। वहीं, रोजाना इंटरनेट डेटा खत्म हो जाना सिरदर्द बन गया है। चाहे काम हो, सोशल मीडिया हो, UPI पेमेंट हो या अपने पसंदीदा शो स्ट्रीम करना हो, डेटा खत्म हो जाना इन सभी कामों को रोक सकता है। हालांकि मोबाइल प्रीपेड प्लान ‘अनलिमिटेड इंटरनेट’ देते हैं, लेकिन यह रियल में अनलिमिटेड हाई स्पीड नहीं है और रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर लगभग 64 KBPS रह जाती है। हालांकि रिलायंस जियो कई तरह के प्रीपेड डेटा बूस्टर प्लान पेश करता है, जो आपको इस डेली डेटा लिमिट से छुटकारा दिलवा सकते हैं। चलिए ऐसे में 5 सस्ते Booster Plans के बारे में जानते हैं…
Jio Data Booster Plan
Jio 15 Rupees Plan
जिन यूजर्स को जल्दी डेटा टॉप-अप चाहिए, उनके लिए 15 रुपये का प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 1 जीबी डेटा मिलता है और यह तब तक वेलिड रहता है जब तक आपका मौजूदा प्लान चालू है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें दिन भर काम करने के लिए थोड़े डेटा की जरूरत है।
वहीं, 19 रुपये का प्लान 1.5 जीबी डेटा के साथ थोड़ा ज्यादा डेटा बूस्ट देता है। 15 रुपये के प्लान की तरह, इसकी वैधता आपके एक्टिव प्लान जितनी ही है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाता है जिन्हें थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए।
जिन यूजर्स को ज्यादा डेटा की जरूरत है, उनके लिए 25 रुपये का प्लान 2 जीबी डेटा देता है। यह प्लान डेटा जल्दी खत्म होने की टेंशन लगभग खत्म कर देगा। इसमें आप बिना रुकावट के ब्राउज़िंग या स्ट्रीमिंग जारी रख सकते हैं। इसकी वैधता भी आपके मौजूदा प्लान जितनी होगी।
अगर 2 जीबी डेटा भी आपको कम लग रहा है, तो 29 रुपये का प्लान 2.5 जीबी डेटा देता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम सही है जिन्हें अपनी डेली डेटा सीमा से छुटकारा चाहिए। आप इसमें नॉन स्टॉप इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान के साथ सिंक रहती है।
जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है, उनके लिए 61 रुपये का प्लान 6 जीबी एक्स्ट्रा डेटा देता है। यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए यूजफुल है जो बहुत ज्यादा डेटा यूज करते हैं और साथ ही उन्हें अपने एक्टिव प्लान की वैलिडिटी भी बनाए रखनी है।