Jio Choice Number: Reliance Jio, भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी में गिनी जाती है, जो अपने कस्टमर्स को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए लगातार काम करती है। इसी सिलसिले में कंपनी ने अपने यूजर्स को स्पेशल और फैंसी मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा देती है। हम Jio Choice Number सर्विस की बात कर रहे हैं, जिसके यूजर्स अपनी पसंद का मोबाइल नंबर ले सकते हैं, जो उनकी डेट ऑफ बर्थ, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, या कोई जरूरी नंबर पैटर्न से मेल खाता हो। यह सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिससे वे अपने मोबाइल अनुभव को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बना सकते हैं।
क्या है Jio Choice Number?
Jio Choice Number एक कस्टमाइज्ड मोबाइल नंबर होता है, जिसे कस्टमर्स अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। आमतौर पर मोबाइल नंबर रैंडम तरीके से असाइन किए जाते हैं, लेकिन इस सर्विस के तहत कस्टमर्स विशेष डिजिट पैटर्न, रिपिट नंबर, या कोई पर्सनलाइज्ड नंबर का चयन कर सकते हैं। यह सेवा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपने लिए खास नंबर चाहते हैं, बिजनेस के लिए आसान नंबर रखना चाहते हैं और याद रखने में सरल मोबाइल नंबर चाहते हैं।
Jio Choice Number के टाइप
Jio अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के फैंसी नंबर चुनने की सुविधा देता है, जिनमें शामिल VIP नंबर्स, लकी नंबर्स और बिजनेस नंबर्स शामिल हैं।
- VIP Numbers प्रीमियम नंबर है जिनमें विशेष पैटर्न या रिपीट डिजिट होते हैं।
- लकी नंबर की बात करें तो इसमें जन्मतिथि, सालगिरह, या अन्य शुभ तारीखों पर आधारित नंबर होते हैं।
- इसके अलावा Business नंबर व्यापार के लिए आसान और यादगार कॉम्बिनेशन वाले नंबर होते है।
Jio
Jio Choice Number कैसे खरीदें?
Jio के कस्टमर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चॉइस नंबर ले सकते है। यहां हम वीआईपी नंबर पाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
ऑनलाइन (Jio वेबसाइट के माध्यम से)
- सबसे पहले Jio की वेबसाइट पर जाएं और ‘Choice Number’ सेक्शन चुनें।
- इसके बाद सर्च फीचर का उपयोग करके अपनी पसंद का नंबर देखें।
- अब OTP वेरिफिकेशन के लिए अपना मौजूदा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद नंबर चुनें और चेकआउट करें।
- आप होम डिलीवरी या नजदीकी Jio स्टोर से सिम ले सकते हैं।
- आखिर में KYC प्रक्रिया पूरी करें और आपकी नई SIM एक्टिव हो जाएगी।
My Jio ऐप
सबसे पहले My Jio ऐप को डाउनलोड और ओपन करें।
अब अपने मौजूदा Jio नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
ऐप में ‘Fancy Number’ या ‘Choice Number’ सेक्शन पर जाएं।
अपनी पसंद के अनुसार नंबर सर्च करें और OTP वेरिफाई करें।
कुछ VIP नंबरों के लिए अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए डिलीवरी विकल्प चुनें और KYC प्रक्रिया पूरी करें।
Jio स्टोर
- इसके लिए अपने नजदीकी Jio स्टोर पर जाएं।
- अब वहां उपलब्ध फैंसी नंबरों की लिस्ट मांगे।
- अपनी पसंद का नंबर चुनें
- आधार कार्ड, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं।
- KYC प्रक्रिया पूरी करें और कोई लागू शुल्क अदा करें।
- वेरिफिकेशन के बाद नई SIM चालू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- कब लॉन्च होगा Samsung का Tri-Fold स्मार्टफोन; यहां चेक करें डिटेल
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines