Jio Cheapest Recharge Plans: देश की दिग्गज और प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। 5जी नेटवर्क की सुविधा के साथ देश के लगभग सभी क्षेत्र में उपलब्ध है। जियो के पास हर कीमत के रिचार्ज प्लान हैं जो अलग-अलग वैधता और बेनिफिट्स के साथ आते हैं। रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल को भी टक्कर देने वाले होते हैं। आज हम आपके लिए जियो के सस्ते रिचार्ज प्लानों में से 3 ऐसे प्लान लेकर आए हैं जो जेब पर कम भार डालने के साथ इंटरनेट और कॉलिंग का मजा तगड़ा देंगे।
जियो का 28 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज
वैसे तो एयरटेल और वीआई भी अपने ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की सुविधा प्रदान करते हैं, लेकिन बात करें जियो की तो कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों को कम में ज्यादा का फायदा दिया जा रहा है। 300 रुपये से कम में यूजर्स 28 दिनों के लिए कॉलिंग, डेटा और हर दिन SMS का मजा उठा सकते हैं। जियो का 249 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 1GB डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: सालभर की छुट्टी वाला किसका रिचार्ज प्लान सस्ता?
Jio 28 Days Validity Recharge Plan
जियो की ओर से एक और प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ सस्ते में दिया जाता है जिसकी कीमत 299 रुपये है। इसके साथ यूजर को हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। हालांकि, 249 रुपये वाले प्लान की तुलना में इसके साथ अधिक डेटा बेनिफिट है। यूजर्स हर दिन 1.5 GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट की लिमिट खत्म होने पर प्रति 64kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
जियो 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज
अगर आप 28 दिन का रिचार्ज प्लान नहीं अपनाना चाहते तो 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को भी अपना सकते हैं। जियो की ओर से 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 799 रुपये का मिलता है। इसके साथ प्रतिदिन 1.5 GB डेटा का फायदा मिलता है। लंबी बातों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा भी उठा सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 SMS की सुविधा और जियो के कुछ ऐप्स का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio के धमाकेदार ऑफर्स में आते हैं ये 2 रिचार्ज प्लान! जानें कीमत से लेकर सब कुछ
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines