Jio Cheapest Recharge Plan: आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है। कई ऐसे भी फोन यूजर्स हैं जो एक से ज्यादा सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल नंबर को अलग रखने वालों के लिए बजट तब बिगड़ता है जब उन्हें दोनों को एक्टिव रखने के लिए महंगे रिचार्ज प्लान को अपनाना पड़ता है। टेलीकॉम सेक्टर की ओर से विभिन्न सुविधा के साथ अलग-अलग कीमत के रिचार्ज प्लान पेश किए जाते हैं जिनमें कुछ रिचार्ज प्लान की कीमत, सुविधा के सामने बहुत कम होती है।
बात करें देश के सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तो ये अपने ग्राहकों सस्ते और बेहतर नेटवर्क के प्लान देने का दावा करती है। जियो के 5जी नेटवर्क देश के लगभग क्षेत्रों में उपलब्ध है। ज्यादातर प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी बिल्कुल फ्री दिया जाता है। आज हम आपको जियो के एक किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
हर दिन 2GB का मिलेगा फायदा
वैसे तो जियो के एक से ज्यादा प्लान हैं जो हर 2GB डेटा की सुविधा प्रदान करते हैं। हालांकि, कीमत और वैधता का फर्क रहता है जिसे यूजर्स अपने अनुसार तय कर सकते हैं। आज हम जियो रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं वो भी हर दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता है। इसके साथ सिर्फ डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिल सकता है।
जियो का 749 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ हर 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। ये प्लान कुल 164 GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी के साथ प्लान में 2GB डेटा के अलावा 20GB डेटा का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलता है।
अन्य सुविधाओं की बात करें तो प्लान के साथ हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है। इसके अलावा 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है। अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर डेटा की स्पीड 64 Kbps हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 90 दिनों वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता? जानें फायदे
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
8 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
9 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
11 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
13 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
15 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines