हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio Cheapest Plans: 200 रुपये से कम में पाएं jरोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स

विज्ञापन

Jio Cheapest Plans: देश में कई टेलीकॉम कंपनियां है जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान देती हैं। पोस्टपेड (Jio Postpaid Plans) और प्रीपेड (Jio Prepaid Plans) दोनों ऑप्शन के साथ प्लान आते हैं। बात करें जियो की तो ये अपने यूजर्स को सस्ते में अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान दे रही है।

आप 200 रुपये से कम कीमत (Jio Plans under 200) में रोजाना 1GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही टीवी ऐप्स का फ्री सबस्क्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग आदि का भी फायदा उठा सकते हैं। आइए जियो के डेली 1GB डेटा (Jio 1GB Daily Data Plan) वाले 200 रुपये से कम के प्लान के बारे में जानते हैं।

जियो का 149 रुपये वाला प्लान

जियो सिर्फ 149 रुपये में रोजाना 1GB डेटा बेनिफिट दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 20 दिनों तक की होती है। 20 दिनों तक यूजर्स रोजाना 1GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें कुल 20GB डेटा बेनिफिट मिलता है। डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 60Kbps हो जाती है। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 179 रुपये वाला प्लान

जियो 179 रुपये में रोजाना 1GB डेटा बेनिफिट देता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान की वैधता 24 दिनों तक की है। इसमें कुल 24GB डेटा बेनिफिट मिलता है। डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 60Kbps हो जाती है। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 209 रुपये वाला प्लान

अगर आप डेली 1GB डेटा वाला प्लान अधिक वैधता के साथ लेना चाहते हैं तो जियो के पोर्टफोलियो से ले सकते हैं। यहां 209 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा वाला प्लान मिलता है। इसमें रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

(Diazepam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें