Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो शुरुआत से ही अपने किफायती प्लानों के लिए लोगों के बीच मश्हूर है। सबसे ज्यादा ग्राहक और अपने शानदार प्लानों के कारण कंपनी ने देश में टेलिकॉम कंपनियों के बीच अपनी जगह नंबर वन पर बना रखी है। अलग-अलग कीमत के साथ कंपनी प्लान ऑफर करती है, जिनमें से कुछ प्लान तो ऐसे हैं जिनके फायदे जानकर ही ग्राहक उसे खरीदना चाहते हैं।
आज हम आपके लिए एक ऐसा ही किफायती प्लान लेकर आए हैं जिसकी कीमत 150 रुपये से कम है और फायदे जबरदस्त हैं। दरअसल, जियो द्वारा 119 रुपये का एक शानदार प्लान ऑफर करता है, जिसमें रोजाना 1.5 डाटा समेत कई फायदे दिए जाते हैं। आइए जियो के 119 रुपये वाले प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio Cheapest Plan Rs 119 Benefits
बेनिफिट्स की बात करें तो जियो का 119 रुपये का ये प्लाना रोजाना 1.5 जीबी डाटा की सुविधा प्रदान करता है। FUP लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps की स्पीड हो सकती है। इसके अलावा अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी जाती है। 14 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान JioTV, JioSecurity, JioCinema, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का फ्री बेनिफिट्स देता है।
रोजाना 2GB डाटा वाला सस्ता प्लान
बात करें जियो के दूसरे डाटा प्लान की तो कंपनी 2GB वाला सबसे सस्ता प्लान 249 रुपये में ऑफर करती है। इसमें रोजाना 2 जीबी डाटा के अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉल के लिए अनिलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी दिया जाता है।
23 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान कुल 46 जीबी डाटा का बेनिफिट देता है। एक दिन का डाटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाती है और आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में रोजाना 100 SMS की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा JioTV, JioSecurity, JioCinema, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines