Jio BSNL Airtel 4G Services Update: जियो, एयरटेल और BSNL यूजर्स के लिए गुड नयूज है। अब इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स नो नेटवर्क की टेंशन से फ्री हो जाएं, क्योंकि इन तीनों कंपनियों के यूजर्स अब किसी भी नेटवर्क पर फोन कॉल कर पाएंगे। अपनी कंपनियों की 4जी सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए सरकार ने एक सर्विस इंट्रा सर्किल रोमिंग (ICR) लॉन्च कर दी है। इस सर्विस के कारण जियो, एयरटेल और BSNL यूजर्स अपनी कंपनी का नेटवर्क नहीं होने पर किसी भी नेटवर्क का इस्तेमाल करके फोन कॉल कर पाएंगे। तीनों कंपनियों के बीच हुई डील के तहत 27000 टॉवर्स के जरिए 35000 से ज्यादा गांवों और दूरदराज के इलाकों में लोगों को नेटवर्क के बिना भी 4G सर्विस से कॉल करने की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें:Jio और Airtel के बाद VI ने मारी धमाकेदार एंट्री; जारी किया सस्ता कॉलिंग प्लान
इंडिया को डिजिटलाइज करना मकसद
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंट्रा सर्किल रोमिंग (ICR) सर्विस शुरू करते हुए कहा कि सुदूर गांवों और इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को इस सर्विस का बड़ा फायदा होगा। इस सर्विस को शुरू करने का मकसद डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना है। कनेक्टिविटी में सुधार करके यूजर्स को मोबाइल सर्विस के विकल्प प्रदान करना है। इस सर्विस के जरिए BSNL, जियो और एयरटेल यूजर्स नेटवर्क के कवरेज एरिया से बाहर होने पर भी कंपनी की 4जी सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सर्विस के तहत 27836 साइटों को कवर करके नेटवर्क की समस्या को खत्म किया गया है।
यह भी पढ़ें:YouTube में आ गए 5 धमाकेदार फीचर्स, एक से तो बिना इंटरनेट देख पाएंगे शॉर्ट्स
डिजिटल भारत निधि से लिया गया फंड
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) का नाम बदल दिया गया है। अब इसे डिजिटल भारत निधि (DBN) का नाम से जाना जाएगा। इस फंड ने ही इस सर्विस को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उम्मीद है कि इस सर्विस के शुरू होने से सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को आपातकाल में मदद मिलेगी और आपदा के समय इन इलाकों में सरकारी मदद भी पहुंचाई जा सकेगी।
यह भी पढ़ें:फोन बन जाएगा Credit Card…टच करते ही होगी पेमेंट, 100 में से 90 लोग नहीं जानते ये Trick
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
8 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines