Jio Bharat 4G Phone Launch Price in India: भारतीय बाजार में कदम रखने के साथ ही जियो ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। टेलीकॉम सेक्टर के बाद जियो धीरे-धीरे स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपने पैर पसार रहा है, जिसे देखकर लगता है कि अन्य निर्माताओं को तगड़ी टक्कर मिल सकती है।
इसका अंदाजा कंपनी के लेटेस्ट जियो भारत 4जी फोन से लगाया जा सकता है। जी हां, रिलायंस जियो ने अपना सबसे किफायती 4जी फोन JioBharat लॉन्च किया है। इसे ‘2जी-मुक्त भारत’ के बढ़ावा देना के उद्देश्य से पेश किया गया है। आइए JioBharat 4G Phone के बारे में विस्तार से जानते हैं।
JioBharat 4G Phone Launch in India
रिलायंस जियो ने कार्बन कंपनी के साथ साझेदारी में दो जियो भारत फोन मॉडल को लॉन्च करने का फैसला लिया था, जिनमें से एक- जियोभारत 4जी फोन को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बात का भी इशारा दिया गया है कि अन्य ब्रांड की साझेदारी के साथ अधिक किफायती मॉडलों लॉन्च होंगे।
JioBharat 4G Phone Sale
भारत में जियो भारत फोन को बिक्री के लिए भी जल्द उपलब्ध किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जियोफोन की बिक्री 7 जुलाई 2023 से भारत में शुरू होगी। इसके करीब 1 मिलियन यूनिट शामिल हैं, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। भारत के सभी रिटेल स्टोरों में इसे उपलब्ध किया जाएगा।
JioBharat 4G Phone Specifications
भले ही देखने में जियो भारत फोन आपको एक फीचर फोन की तरह लग रहा होगा, लेकिन असल में ये एक स्मार्ट 4जी सपोर्ट फोन है। ये फोन कीपैड के साथ आता है जिसके पीछे एक कैमरा और स्पीकर भी हैं।
जियो भारत फोन के दो मॉडल पेश किए गए हैं। इसके पहले मॉडल के पीछे ‘Jio’ ब्रांड का लोगो है, जबकि दूसरे मॉडल के बैक में ‘कार्बन’ ब्रांड का लोगो है। दोनों मॉडल को नीले और लाल रंग कलर ऑप्सन में उपलब्ध किया गया है।
JioBharat 4G Phone Benefits
जियो भारत फोन यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स का लाभ मिलेगा। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, JioPay से यूपीआई पेमेंट, फोटो क्लिक करने का ऑप्शन और फ्री जियो सिनेमा का बेनिफिट मिलेगा। इतना ही नहीं, फोन यूजर्स को मनोरंजन के लिए भी अलग-अलग ऑप्शन्स जैसे- JioSaavn, और FM रेडियो का भी फ्री सपोर्ट मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines