Jio Best Prepaid Plans: इन दिनों टेलीकॉम सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए हैं, तब से लाखों यूजर्स जियो को छोड़ कर बीएसएनएल पर शिफ्ट हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगस्त से लेकर अक्टूबर महीने के बीच बीएसएनएल ने 36 लाख नए यूजर्स अपने साथ जोड़े हैं। जबकि एयरटेल और जियो ने अपने यूजर्स खो दिए हैं।
हालांकि अब जियो ऐसे प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें आपको सस्ते में भर-भर के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें आपको 150 रुपये महीना में कॉलिंग, डेटा का मजा मिलेगा। इसके अलावा अपनी जरूरत के हिसाब से आप दो अन्य प्लान्स भी चेक कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानें…
336 दिन वैलिडिटी वाला प्लान
बीएसएनएल पर शिफ्ट हो रहे यूजर्स को वापस लाने के लिए जियो इस वक्त कड़ी मेहनत कर रहा है और एक खास प्लान लेकर आया है। जियो का यह प्लान 1,899 रुपये में आता है जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हर महीने इस प्लान में यूजर्स को महज 150 रुपये का खर्च आता है जिसके साथ पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 24GB डेटा मिल रहा है।
इस डेटा को आप पूरे वैलिडिटी पीरियड में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही प्लान में कुल 3,600 फ्री SMS की सुविधा भी मिल रही है।इस प्लान के साथ कंपनी Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस भी दे रही है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में न्यू ईयर प्लान भी लॉन्च किया था, जो 200 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Prime Video के लाखों यूजर्स ध्यान दें! नए साल से बदल जाएंगे ये नियम
ये दो प्लान भी वैल्यू फॉर मनी
जियो का एक प्लान 479 रुपये में भी आता है जिसमें आपको 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ कंपनी कुल 6GB डेटा ऑफर कर रही है। अगर आपको डेटा नहीं चाहिए तो ये प्लान आपके लिए एक दम सही है। हालांकि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन मिल रहा है।
जियो का एक महीने वाला सस्ता प्लान
लिस्ट का दूसरा प्लान 189 रुपये का है जिसमें आपको कुल 2GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ओवरऑल देखें तो ये प्लान्स उन लोगों के लिए हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपने नंबर पर कॉलिंग बेनिफिट्स का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो इन प्लान्स के साथ न जाएं। नहीं तो आपको बार-बार ऐड ऑन लेना पड़ेगा जो मंथली प्लान से भी महंगा पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines