Jio Best Prepaid Plan: Jio ने हाल ही में दिवाली ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें ग्राहकों को फ्री रिचार्ज और एक्स्ट्रा डेटा जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। BSNL की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए Jio ने अपने दो सस्ते प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 899 रुपये और 999 रुपये है। इन प्लान्स में यूजर्स को लगभग 10 रुपये प्रतिदिन से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनकी वैलिडिटी 90 और 98 दिनों की है। आइए, इन दोनों सस्ते Jio रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानें…
899 रुपये वाला प्लान
899 रुपये के इस प्लान में Jio यूजर्स को 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है, जो किसी भी नेटवर्क पर फ्री है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है और कुल 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS का भी फायदा मिलता है। फ्री नेशनल रोमिंग और अन्य बेनिफिट्स के साथ यह प्लान Jio के बजट फ्रेंडली ऑप्शन में आता है।
999 रुपये वाला प्लान
Jio के 999 रुपये वाले इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी यूजर्स को डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। साथ ही, रोजाना 100 SMS फ्री हैं। इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioCinema का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे यूजर्स एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Apple, Google, Samsung का खेल खत्म करने आ रहे हैं ये 3 सबसे तगड़े फोन
BSNL की बढ़ती पॉपुलैरिटी
हालांकि दूसरी तरफ जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL के यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। केवल जुलाई और अगस्त में BSNL ने 5.5 करोड़ नए यूजर्स जोड़े हैं, जिससे Jio को काफी नुकसान हुआ है। Jio के लगभग 40 लाख यूजर्स घटे हैं।
BSNL की इस बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए Jio ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए ये बजट फ्रेंडली प्लान्स पेश किए हैं। इन सस्ते प्लान्स से Jio फिर एक बार अपना दबदबा बनाने की कोशिश करता दिख रहा है। कंपनी ट्राई कर रही हैं कि यूजर्स को किफायती दरों पर बेहतर सर्विस दी जाए, ताकि वे नेटवर्क पर बने रहें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
27 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
6 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines