Jio के इन दो Plans ने तो BSNL की भी उड़ा दी नींद...बेनिफिट्स देखकर आप भी कहेंगे 'मस्त प्लान है'

Jio Best Prepaid Plan: अगर आप भी जियो का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो आज हम आपको दो ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे जिसमें ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी मिल रही है। चलिए इनके बारे में जानें…

Jio Best Prepaid Plan
विज्ञापन

Jio Best Prepaid Plan: Jio ने हाल ही में दिवाली ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें ग्राहकों को फ्री रिचार्ज और एक्स्ट्रा डेटा जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। BSNL की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए Jio ने अपने दो सस्ते प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 899 रुपये और 999 रुपये है। इन प्लान्स में यूजर्स को लगभग 10 रुपये प्रतिदिन से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनकी वैलिडिटी 90 और 98 दिनों की है। आइए, इन दोनों सस्ते Jio रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानें…

899 रुपये वाला प्लान

jio best prepaid plan

विज्ञापन

899 रुपये के इस प्लान में Jio यूजर्स को 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है, जो किसी भी नेटवर्क पर फ्री है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है और कुल 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS का भी फायदा मिलता है। फ्री नेशनल रोमिंग और अन्य बेनिफिट्स के साथ यह प्लान Jio के बजट फ्रेंडली ऑप्शन में आता है।

999 रुपये वाला प्लान

jio best prepaid plan

Jio के 999 रुपये वाले इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी यूजर्स को डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। साथ ही, रोजाना 100 SMS फ्री हैं। इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioCinema का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे यूजर्स एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट का मजा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

BSNL की बढ़ती पॉपुलैरिटी

हालांकि दूसरी तरफ जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL के यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। केवल जुलाई और अगस्त में BSNL ने 5.5 करोड़ नए यूजर्स जोड़े हैं, जिससे Jio को काफी नुकसान हुआ है। Jio के लगभग 40 लाख यूजर्स घटे हैं।

विज्ञापन

BSNL की इस बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए Jio ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए ये बजट फ्रेंडली प्लान्स पेश किए हैं। इन सस्ते प्लान्स से Jio फिर एक बार अपना दबदबा बनाने की कोशिश करता दिख रहा है। कंपनी ट्राई कर रही हैं कि यूजर्स को किफायती दरों पर बेहतर सर्विस दी जाए, ताकि वे नेटवर्क पर बने रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ