Jio Best Prepaid Plan: क्या आप भी रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो कंपनी आपके लिए कमाल का प्लान लेकर आई है। जिसमें न सिर्फ FREE नेटफ्लिक्स मिल रहा है बल्कि फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। इस प्लान ने बीएसएनएल और एयरटेल की भी नींद उड़ा दी है। दरअसल, इस प्लान की कीमत 1299 रुपये है जो भर-भर के डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा दे रहा है। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Jio के इस प्लान में क्या-क्या खास?
- वैलिडिटी: इस प्लान में आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है, यानी इसके लिए आपको बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
- अनलिमिटेड कॉलिंग: इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा मिल रहा है।
- भर-भर के डेटा: इस प्लान में आपको टोटल 168GB डेटा मिल रहा है, यानी इस प्लान में रोजाना आपको 2GB डेटा मिलेगा।
- अनलिमिटेड 5G: इस प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड 5G सपोर्ट मिल रहा है, जिससे आपको सुपर-फास्ट इंटरनेट का मजा मिलेगा।
- फ्री नेटफ्लिक्स: इतना ही नहीं इस प्लान में आपको फ्री नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जिससे आप अपनी पसंदीदा मूवीज और सीरीज मजे से देख सकते हैं।
- OTT बेनिफिट्स: इसके अलावा, प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है।
नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए बेस्ट
इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को देखते हुए इसकी कीमत बहुत ही कम है। अगर आप नेटफ्लिक्स के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए एकदम बेस्ट होने वाला है। एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको अगले 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें : Jio-Airtel देखते रह गए…BSNL ने फिर मारी बाजी! सस्ते में 6 महीने भर-भर के डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
नया न्यू ईयर वेलकम प्लान
इससे अलावा, कंपनी ने हाल ही में एक 2025 रुपये वाला नया न्यू ईयर वेलकम प्लान भी पेश किया है। खास बात यह है कि इस प्लान में 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी देखने को मिल रही है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2.5GB डेली हाई-स्पीड 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines