Jio Best Postpaid Plan: 500 रुपये से भी कम कीमत में मिलते हैं Jio के ये पोस्टपेड प्लान्स

Jio Best Postpaid Plan:क्या आप भी सस्ते पोस्टपेड प्लान्स की तलाश में हैं ? तो आज हम आपको 500 रुपए से भी काम कीमत में आने वाले उन प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमे आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सुविधा के साथ कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। तो आइए जानते हैं…

Jio Best Postpaid Plan

Jio Best Postpaid Plan

Jio Best Postpaid Plan: जियो ने बीते दिनों मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ा दी थी। तो अगर आप भी किसी नए पॉकेट-फ्रेंडली प्लान की तलाश में हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई यूजर-फ्रेंडली हैं। दरअसल ये पोस्टपेड प्लान हैं जो 500 रुपये से कम कीमत में आते हैं। फिलहाल जियो के पास 2 प्लान हैं जिनकी कीमत बेहद कम है। इनकी कीमत 349 रुपये और 449 रुपये है।

विज्ञापन

Jio यूजर्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शंस

जियो के इन दोनों प्लान में 100 रुपये का अंतर है। तो अंतिम बिल 18% जीएसटी के साथ आता है। 349 रुपये वाला प्लान 411.82 रुपये और 449 रुपये वाला प्लान 529.82 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है। Jio की ओर से अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर वापस नहीं लिया गया है। ऐसे में जो यूजर्स जियो का नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, वे इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

349 रुपये का पोस्टपेड प्लान

जियो के 349 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की बात करें तो इसमें 30GB डेटा मिलता है और इसके बाद प्रति जीबी 10 रुपये चार्ज होता है। इस प्लान में कोई अलग सिम कार्ड नहीं दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन

449 रुपये का पोस्टपेड प्लान

जियो 449 पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं, और अगर आप इसके बाद ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते है। तो इस प्लान में भी आपसे 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से पैसे लिए जाएंगे। आपको बता दें इस प्लान में आपको 3 फैमिली सिम कार्ड भी दिए जाते हैं।

विज्ञापन

Jio का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान

JIO के पास अभी भी कुछ प्लान हैं जो 200 रुपये से कम कीमत होने के बावजूद मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा जैसे लाभ प्रदान करते हैं। Jio अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता रहता है। आइये इस योजना के बारे में और अधिक जानते हैं। रिलायंस जियो की बात करें तो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 199 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती है। इस कीमत में कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री कॉलिंग और डेली डेटा जैसे फायदे देती है।

  • जियो प्लान की कीमत- 199 रुपये
  • प्लान की वैलिडिटी- 18 दिन
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • डेटा- 27GB, 1.5GB प्रतिदिन
  • एसएमएस- प्रतिदिन 100 एसएमएस
  • Free – JioTV, JioCinema और JioCloud

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ