Jio airtel vi new year offers: नया साल आते ही मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. दिसंबर 2025 के आखिर में देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi न्यू ईयर 2026 के लिए खास रिचार्ज ऑफर्स लेकर आई हैं. इन प्लान्स में लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और AI व OTT सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे शामिल हैं. अगर आप नया साल नए रिचार्ज के साथ शुरू करना चाहते हैं, तो इन ऑफर्स को जानना आपके लिए जरूरी है.
Jio का न्यू ईयर ऑफर
Reliance Jio ने Happy New Year 2026 नाम से नया प्लान पेश किया है. 500 रुपये के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है और कुल 56GB डेटा दिया जा रहा है, यानी रोज 2GB. जिन यूजर्स के पास 5G फोन और कवरेज है, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा. इतना ही नहीं इस प्लान के साथ Jio यूजर्स को YouTube Premium और Prime Video Mobile Edition का एक्सेस दिया जा रहा है. इसका मतलब है कि म्यूजिक, वीडियो और वेब सीरीज बिना विज्ञापन के देखी जा सकती हैं.
एक रिचार्ज से 35 हजार का फायदा
Jio के अनलिमिटेड 5G प्लान्स, जिनकी कीमत 349 रुपये या उससे ज्यादा है, उन पर Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इस AI टूल की वैल्यू करीब 35,100 रुपये है, जो इस ऑफर को काफी खास बनाती है.
Jio का सालभर वाला रिचार्ज प्लान
3599 रुपये के सालाना प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और एक साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है. ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान फायदेमंद है.
Jio के एक्स्ट्रा फायदे भी जान लें
नए Jio कनेक्शन लेने वालों को दो महीने का फ्री JioHome ट्रायल दिया जा रहा है. इसके अलावा सभी यूजर्स को 50GB का फ्री JioAICloud स्टोरेज भी मिलेगा, जहां जरूरी फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं.
Airtel रिचार्ज पर ऑफर्स
Airtel ने अपने न्यू ईयर ऑफर्स में कई सालाना प्लान्स के साथ Perplexity Pro AI का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिसकी कीमत करीब 17,000 रुपये है.
किन Airtel प्लान्स में मिल रहा AI सब्सक्रिप्शन
Airtel के 1849, 2249, 3599 और 3999 रुपये वाले प्लान्स में यह Perplexity Pro ऑफर शामिल है. इससे यूजर्स को एडवांस्ड सर्च और AI असिस्टेंट का फायदा मिलता है.
Airtel का 3599 सालाना प्लान
इस प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और एक साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. लंबे समय तक एक ही रिचार्ज चलाने वालों के लिए यह प्लान उपयोगी है.
Airtel कैशबैक और इंटरनेशनल ऑफर
Airtel Wallet या UPI से पहली बार रिचार्ज करने पर 50 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा 40 है. वहीं 4000 का इंडिया और ग्लोबल प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसे 180 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Vi के न्यू ईयर ऑफर्स
Vodafone Idea यानी Vi ने अपने न्यू ईयर प्लान्स में Hero Unlimited बेनिफिट्स पर जोर दिया है. इसमें नाइट डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Vi का 3499 सालाना प्लान
इस प्लान में रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और पहले 90 दिनों के लिए अतिरिक्त 50GB डेटा दिया जा रहा है. यह उन यूजर्स के लिए ठीक है, जिन्हें शुरुआत में ज्यादा डेटा चाहिए.
Vi के OTT और प्राइम प्लान्स
3699 के OTT प्लान में रोज 2GB डेटा के साथ एक साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. वहीं 3799 के Prime प्लान में रोज 2GB डेटा और एक साल का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.
Vi के ज्यादातर सालाना प्लान्स में “Binge All Night” फीचर मिलता है, जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा “Weekend Data Rollover” से बचा हुआ डेटा वीकेंड पर यूज किया जा सकता है.
ऊपर बताए गए रिचार्ज में अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं ऐसे में कौन-सा प्लान या रीचार्ज चुनना है ये आपकी जरुरत पर निर्भर करता है.
ये भी पढ़ें- सावधान! लापरवाही से खाली हो सकते हैं सारे अकाउंट, आप भी तो नहीं कर रहे पासवर्ड से जुड़ी ये गलती?
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines