Jio vs Airtel vs VI JioHotstar: हाल ही में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में एक गिनी जाने वाली रिलायंस जियो ने डिज्नी के साथ पार्टनरशिप करके एक नया OTT प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए कुछ प्लान भी पेश किए हैं। हालांकि सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या Jio, Airtel और Vi के साथ आने वाले बंडल प्लान बेकार हो जाएंगे? आपको बता दें कि अभी भी सारे बंडल प्लान काम करेंगे और आप उनका आनंद ले सकते हैं।
बता दें कि भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन शामिल कर रही हैं। JioHotstar के लॉन्च के बाद Jio, Airtel और Vi ने अपने प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन जोड़ दिया है। आइए इनके प्लान के बारे में जानते हैं।
Jio के JioHotstar सब्सक्रिप्शन
Reliance Jio अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar का फ्री एक्सेस दे रहा है। इसमें बजट-फ्रेंडली प्लान से लेकर महंगे प्लान शामिल हैं। इसमें JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन Ad-Supported है , जिसमें 720p तक स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि 499 रुपये के प्रीमियम प्लान में 4K स्ट्रीमिंग और Ad-Free एक्सपीरियंस मिलता है।
प्लान मूल्य (₹)
वैधता (दिन)
डेटा
कॉलिंग
SMS/दिन
JioHotstar वैधता
949
84
2GB/दिन + अनलिमिटेड 5G
अनलिमिटेड
100
3 महीने
299
30
2GB/दिन
अनलिमिटेड
100
3 महीने (1080p)
499
90
3GB/दिन
अनलिमिटेड
100
3 महीने (4K, Ad-Free)
Airtel के JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्लान
Airtel भी अपने कस्टमर्स के लिए कुछ प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स लाता है, जिसमें JioHotstar का एक्सेस मिलता है।
Airtel प्रीपेड प्लान्स
प्लान मूल्य (₹)
वैधता (दिन)
डेटा
JioHotstar सब्सक्रिप्शन
3999
365
2.5GB/दिन
12 महीने
1029
90
2GB/दिन
3 महीने
398
28
2GB/दिन
1 महीना
Airtel पोस्टपेड प्लान्स
प्लान मूल्य (₹)
डेटा
JioHotstar वैधता
अतिरिक्त लाभ
1199
अनलिमिटेड
12 महीने
Netflix, Amazon Prime
999
100GB
12 महीने
Netflix (Basic), Prime Video
599
75GB
12 महीने
Airtel Xstream, Apollo 24
499
40GB
6 महीने
Airtel Xstream, Apollo 24
Airtel ब्रांडबैंड प्लान्स
प्लान मूल्य (₹)
स्पीड
JioHotstar वैधता
अन्य लाभ
1498
300Mbps
12 महीने (Premium)
Netflix, Prime Video
1099
200Mbps
12 महीने
Netflix (Basic), Prime Video
899
100Mbps
12 महीने
Prime Video
799
100Mbps
6 महीने
Airtel Xstream
Vi (Vodafone Idea) के JioHotstar सब्सक्रिप्शन
Vodafone Idea (Vi) भी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन देता है। इन प्लान की कीमत 151 रुपये से शुरू होकर 3699 रुपये तक जाता है।
प्लान मूल्य (₹)
वैधता (दिन)
डेटा
JioHotstar वैधता
3699
365
2GB/दिन
12 महीने
994
84
2GB/दिन
3 महीने
469
28
2.5GB/दिन
3 महीने
169
30
8GB
3 महीने
151
30
4GB
3 महीने
अगर आप jio सबसे किफायती प्लान्स चाहते हैं तो जियो आपको 299 रुपये में 3 महीने की JioHotstar सुविधा देता है। वहीं सबसे लंबी वैधता के लिए एयरटेल 3999 रुपये का प्लान बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें Airtel Xstream, Netflix और Prime Video जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि VI सबसे कम कीमत वाला प्लान लाता है, जिसमें 151 रुपये में 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें - Realme का ‘अंधेरे में चमकने वाला फोन’ आज होगा लॉन्च; सैमसंग के इस फोन को देगा टक्कर