Jio Airtel Affordable Plans: आज के समय में मोबाइल सिर्फ कॉलिंग का जरिया नहीं रहा, बल्कि इंटरनेट, OTT और क्लाउड सर्विसेज हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी हैं. इसी जरूरत को देखते हुए जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को किफायती फैमिली पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं. इन प्लान्स में न सिर्फ ज्यादा डेटा मिलता है, बल्कि फैमिली मेंबर्स के लिए अडिशनल सिम और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है. अगर आप एक ही बिल में पूरे परिवार की जरूरतें कवर करना चाहते हैं, तो ये प्लान आपके काम के हो सकते हैं.
Jio का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
जियो का 449 रुपये का पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो फैमिली के साथ डेटा और कॉलिंग शेयर करना चाहते हैं. इस प्लान में एक रेग्युलर सिम के साथ तीन ऐड ऑन सिम लेने का ऑप्शन मिलता है. ऐड ऑन सिम के लिए प्रति सिम 150 रुपये अलग से देने होंगे. प्लान में कुल 75GB डेटा दिया जा रहा है, जबकि हर ऐड ऑन सिम को 5 5GB अतिरिक्त डेटा मिलता है.
अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स
जियो का यह पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ आता है. इसके अलावा रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जा रहे हैं. OTT की बात करें तो इसमें जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है, जिससे एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहती.
गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन फ्री
इस प्लान की एक खास बात यह है कि जियो इसमें गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जा रही है. यह सब्सक्रिप्शन 18 महीने के लिए वैलिड है. इसके साथ जियो AI क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है, जो डेटा बैकअप के लिए उपयोगी है.
Airtel का 999 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान
एयरटेल का 999 रुपये का पोस्टपेड प्लान फैमिली यूजर्स के लिए एक प्रीमियम लेकिन वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है. इस प्लान में एक रेग्युलर सिम के साथ दो फ्री ऐड ऑन सिम मिलते हैं. प्राइमरी यूजर को पूरे 150GB डेटा का फायदा मिलता है, जबकि ऐड ऑन सिम पर 30 30GB डेटा दिया जाता है.
फ्री कॉलिंग, SMS और क्लाउड स्टोरेज
एयरटेल का यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है और इसमें रोज 100 फ्री SMS मिलते हैं. इसके अलावा यूजर्स को गूगल वन का 100GB क्लाउड स्टोरेज फ्री दिया जा रहा है, जिससे फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं.
OTT ऐप्स का पूरा पैकेज
OTT पसंद करने वालों के लिए एयरटेल का यह प्लान काफी फायदेमंद है. इसमें 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम, एक साल के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल और ऐपल टीवी का एक्सेस मिलता है. इसके साथ Airtel Xstream Play Premium का भी फ्री एक्सेस दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स को ढेर सारा कंटेंट एक ही प्लान में मिल जाता है.
किसके लिए कौन सा प्लान बेहतर
अगर आप कम बजट में फैमिली पोस्टपेड प्लान चाहते हैं और OTT के साथ AI और क्लाउड सर्विसेज का फायदा लेना चाहते हैं, तो जियो का 449 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प है. वहीं ज्यादा डेटा, ज्यादा OTT ऐप्स और प्रीमियम अनुभव चाहिए, तो एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान फैमिली यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- BSNL का 799 वाला धमाकेदार WiFi ऑफर, लेकिन जियो-एयरटेल छोड़ने से पहले जान लें ये बड़ी शर्त
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
11 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines