हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio का बड़ा तोहफा! सिर्फ 599 रुपये में 15 OTT ऐप्स और 10 डिवाइस पर लें इंटरनेट का मजा

Jio Airfiber Plan: अगर आप भी घर में वाई-फाई लगवाने की सोच रहे हैं, तो Jio का यह खास एयरफाइबर जरूर चेक कर ले जहां आपको सस्ते में जबरदस्त बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Jio Airfiber Plan: आज भारत के लगभग हर शहर में इंटरनेट मौजूद है लेकिन जब बात गांव की आती है तो आज भी कुछ जगह काफी खराब इंटरनेट कनेक्शन देखने को मिलता है। कुछ जगह तो इंटरनेट छोड़िए वॉयस कॉल करने में भी दिक्कत आती है। शहरों में आजकल आपको ऑप्टिकल फाइबर मिल जाएगी जिससे आप फास्ट और स्टेबल इंटरनेट का मजा ले सकते हैं लेकिन गांव और छोटे शहरों में आज भी ऑप्टिकल फाइबर नहीं है। ऐसी कंडीशन में इंटरनेट का एक मात्र सहारा मोबाइल टावर बना हुआ है।

10 डिवाइस तक हो जाएंगे कनेक्ट

हालांकि Jio इसका भी एक शानदार सॉल्यूशन लेकर आ गया है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले Jio एयरफाइबर को पेश किया था, जिसमें बिना ऑप्टिकल फाइबर के भी आप घर में सुपर फास्ट इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आपको इंटरनेट ही नहीं बल्कि   टीवी, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे समेत कई तरह के डिवाइस को वाई-फाई से कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। Jio एयरफाइबर से आप एक बार में 10 डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge! सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट

फ्री में OTT का मजा  

कंपनी साथ ही इसमें ऐप बेस्ड सर्विस जैसे नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है। Jio एयरफाइबर से आप अपना लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरा जोड़ सकते हैं। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होने पर इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है।

प्लान में मिलते हैं इतने बेनिफिट्स  

Jio के इस एयरफाइबर प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 599 रुपये है जो इसे काफी खास बना देती है। हालांकि इसमें आपको 18 परसेंट जीएसटी अलग से भरना होगा। जिसे जोड़ कर देखा जाए तो आपको हर महीने करीब 701 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी इस प्लान के साथ 1000 जीबी डेटा 100 Mbps की स्पीड के साथ दे रही है। यही नहीं इसमें आपको 30 से 40 mbps की अपलोडिंग स्पीड भी देखने को मिलने वाली है। प्लान के सबसे खास ऑफर की बात करें तो इसमें आपको 15 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। जो प्राइस के हिसाब से काफी जबरदस्त है। आप My Jio App से इसकी इंस्टॉलेशन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें