Jio Long Validity Plan: अगर आप सिर्फ अपना मोबाइल नंबर चालू रखना चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. Reliance Jio ने ऐसा किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें एक बार रिचार्ज करने के बाद करीब 11 महीने तक नंबर एक्टिव रहता है. खास बात यह है कि इसकी रोज की लागत 3 रुपये से भी कम पड़ती है. आइए जानते हैं इस लॉन्ग-टर्म प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन यूजर्स के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है.
किसके लिए है यह प्लान
Jio का 895 रुपये वाला प्लान खास तौर पर JioPhone यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और कम खर्च में लंबे समय तक सिम एक्टिव रखना चाहते हैं. अगर आपका उपयोग कॉलिंग और बेसिक जरूरतों तक सीमित है, तो यह प्लान काफी काम का साबित हो सकता है.
336 दिन की लंबी वैलिडिटी
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 336 दिन की वैलिडिटी है, यानी करीब 11 महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर रोज के हिसाब से खर्च देखें तो यह करीब 2.66 रुपये प्रतिदिन बैठता है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है.
अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
895 रुपये के इस प्लान में पूरे 336 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. यूजर लोकल और STD कॉल बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कर सकते हैं. जिन लोगों का ज्यादा इस्तेमाल कॉलिंग के लिए होता है, उनके लिए यह एक बड़ा फायदा है.
ये भी पढ़ें- Jio का बड़ा धमाका! इन प्लान्स में दे रहा 28 दिन फ्री सर्विस और 96GB एक्स्ट्रा डेटा
SMS बेनिफिट
यह प्लान 28-28 दिन के साइकिल पर काम करता है. हर 28 दिन में यूजर को 50 फ्री SMS दिए जाते हैं. पूरे 336 दिनों में कुल 12 साइकिल बनते हैं, यानी पूरे प्लान में आपको 600 SMS का फायदा मिलता है.
डेटा बेनिफिट कितना मिलेगा
डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 24GB डेटा दिया जाता है. हर 28 दिन के लिए 2GB डेटा मिलता है. यह डेटा हल्की ब्राउजिंग, WhatsApp चैट या कभी-कभार वीडियो देखने जैसे बेसिक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. ध्यान रहे कि यह प्लान सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए है और सामान्य स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा.
ये अतिरिक्त फायदे
इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है. JioTV के जरिए आप मोबाइल पर लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं, जबकि JioCloud में फोटो और जरूरी फाइल्स सुरक्षित रख सकते हैं.
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए दूसरा विकल्प
अगर आप सामान्य स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो Jio का 1748 रुपये वाला प्लान आपके लिए है. इसमें भी 336 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. साथ ही कुल 3600 SMS दिए जाते हैं. हालांकि इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है, इसलिए इंटरनेट इस्तेमाल के लिए अलग से डेटा प्लान लेना होगा.
ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! रिचार्ज के साथ भेज सकेंगे दिल की बात, वेलेंटाइन डे पर आया स्पेशल फीचर
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
6 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
22 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines