Jio 5G India: रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारत में कंपनी ने अपने 5जी सर्विस को शुरू कर दिया गया है। जियो ट्रू 5जी सर्विस के लिए बीटा ट्रायल आज से शुरू है। कंपनी शुरुआत में इस 5जी सर्विस को 4 शहरों में शुरू करेगी। आइए आपको जियो 5जी सर्विस के बारे में सारी डिटेल्स बताते हैं।
किन-किन शहरों में जियो 5जी शुरू (Jio 5G in Four Cities)
- दिल्ली (Delhi)
- मुंबई (Mumbai)
- कोलकाता (Kolkata)
- वाराणसी (Varanasi)
अभी पढ़ें – OPPO A17: आ गया बजट फ्रेंडली Smartphone, देखकर आप भी कहेंगे- अभी खरीदना है!
जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर (Jio True 5G Welcome Offer)
- इन 4 शहरों में Jio True 5G वेलकम ऑफर उपलब्ध होगा।
- इन ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी की सुविधा मिलेगी।
- जियो के 5जी इंटरनेट की स्पीड 1 Gbps+ तक होगी।
- Jio वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मौजूदा जियो सिम पर ही 5जी सुविधा मिल सकेगी।
- 5जी सुविधा के लिए फोन का 5जी होना जरूरी होगा।
- 5जी स्मार्टफोन पर Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी।
स्टैंड-अलोन 5जी (Stand-alone 5G)
जियो की 5जी सर्विस स्टैंड अलोन सर्विस होगी। इसका मतलब ये कि 5जी के लिए 4जी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका सीधा लाभ ट्रू 5जी को मिलेगा। आप अपने 4जी सिम से भी 5जी नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04s: किफायती कीमत पर पाएं ये धांसू स्मार्टफोन, जानिए खासियत
5जी नेटवर्क फीचर्स (5G Features)
- लो लेटेंसी
- बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन
- 5G वॉयस
- एज कंप्यूटिंग
- नेटवर्क स्लाइसिंग
जियो 5जी कैरियर एग्रीगेशन
जियो अपने 5जी नेटवर्क को कैरियर एग्रीगेशन नामक एडवांस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दे रहा है। इसमें अलग-अलग फ्रीक्वेंसी दी जाएगी, जो एक मजबूत “डाटा हाईवे” बनाने में मदद करेगा। ये यूजर्स के लिए गुणवत्ता, क्षमता, कवरेज और डाटा बचत का एक बेहतरीन पैकेज है। इसके जरिए ना सिर्फ बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलेगा बल्कि डाटा का भी कम यूज होगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि जियो 5जी सर्विस का विस्तार धीरे-धीरे देशभर में कर दिया जाएगा। 5जी के लिए शहर तैयार होते रहेंगे और फिर बीटा परीक्षण के बाद सेवा को रोलआउट का ऐलान कर दिया जाएगा। शहर में नेटवर्क कवरेज पूरी तरह से आने पर यूजर्स 5जी सेवा का लाभ उठा सेकेंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines