Jio 5G Smartphone: आने वाला है जियो का सस्ता 5जी फोन, कीमत जानकर खुशी से झूमेंगे आप!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio upcoming 5G Smartphone: देश में जल्द ही 5G नेटवर्क सर्विस को शुरू किया जा सकता है। इससे पहले मार्केट में कई 5G स्मार्टफोन पेश कर दिए गए हैं तो कई 5G फोन्स पेश किए जा रहे हैं। इस सेगमेंट में रिलायंस जियो भी अपना एक नया फोन शामिल करने वाला है। जी हां, जियो सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
जियो किफायती 5जी स्मार्टफोन को पेश करने के साथ देश में 5जी नेटवर्क की सबसे बड़ी कवरेज देने की तैयारी में हैं। जियो के आगामी 5जी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। साथ ही फोन की लॉन्च डेट भी सामने आई है। आइए आपको Jio 5G Smartphone के बारे में बताते हैं।
जियो अपने 5जी स्मार्टफोन को 29 अगस्त के दिन पेश कर सकता है। बताया जा रहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) के समय इस डिवाइस को पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो जियो का आगामी 5जी स्मार्टफोन 12 हजार रुपये से कम कीमत पेश किया जा सकता है।
एक रिपोर्ट की मानें तो जियो का आगामी 5जी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC के साथ हो सकता है। इसमें 4GB तक रैम और 32GB तक स्टोरेज हो सकता है। इसकी डिस्प्ले 6.5-इंच का HD+ IPS LCD स्क्रीन के साथ हो सकती है।
फोन में डुअल-कैमरा सेटअप 13MP और 2MP के साथ हो सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। संभावना है कि ये फोन दो वेरिएंट 2GB और 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के बारे में सभी जानकारी लीक हुई है। इसे लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: