Jio 5G in Rajasthan: देश के कई शहरों में रिलायंस जियो अपनी 5जी सेवा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में जियो भारत के कई शहरों में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर चुका है। जबकि, कई शहर अभी भी हैं जहां 5जी सर्विस उपलब्ध नहीं है।
वहीं, अब जियो ने अपनी 5जी सर्विस को राजस्थान भी में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, ट्रू 5G सर्विस राजस्थान के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –BSNL 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
पहले चरण में राजस्थान के इन शहरों में 5जी शुरू
जियो ने अपनी ट्रू 5G सेवा का ऐलान राजस्थान में भी कर दिया है। फिलहाल, जियो की 5जी सर्विस राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में उपलब्ध की गई है। जबकि जियो की 5जी सर्विस इस महीने के आखिर तक कोटा और फिर फरवरी में अजमेर में भी यूजर्स के लिए शुरू कर दी जाएगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने की घोषणा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने 7 जनवरी, 2023 को जयपुर से 3 शहरों में रिलायंस जियो की 5 सर्विस को लॉन्च किया। सीएम गहलोत ने भामाशाह टेक्नो हब में बटन दबाकर हाईस्पीड 5जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है।
और पढ़िए –Realme 9: नहीं मिलेगी फिर ऐसी डील, सिर्फ 1,999 रुपये में खरीदें Phone!
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “राजस्थान में सबसे ज्यादा डेटा यूज हो रहा है, इसके अपने मायने हैं। इसमें भाई की सेवाएं देने वाली कंपनियों को एक टारगेट सेट कर गांव-गांव तक 5जी सर्विस पहुंचाई जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि- इंटरनेट अफीम हो गया है। 5 लोग जब साथ बैठते हैं तो वो खुद से बात नहीं करते। केवल इंटरनेट पर खोये रहते हैं। फोन में डूबे रहते हैं।”
लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस के राजस्थान हेड उमेश भंडारी ने कहा कि- भारत में हर जगह दिसंबर 2023 तक 5जी सर्विस शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जियो ने राजस्थान में 18 हजार टावर लगा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महीने के लास्ट तक कोटा में भी 5जी सर्विस शुरू की जाएगी। इसके बाद फरवरी में बीकानेर और अजमेर में भी यूजर्स को 5G सर्विस का फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
6 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
9 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
10 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
12 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines