हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jio का ऐसा प्लान जिसे लेने के बाद भूल जाएंगे रिचार्ज करना, डेटा और OTT भी मिलेंगे फ्री

अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं, तो Jio का यह एनुअल प्लान आपके लिए बड़ी राहत बन सकता है. 365 दिन की वैलिडिटी, रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ यह प्लान काफी चर्चा में है.

विज्ञापन
Jio का धमाकेदार प्लान.

Jio Recharge Plan: अगर आपके फोन में Reliance Jio का सिम है, तो यह खबर आपके सीधे काम की है. बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट और प्लान खत्म होने की टेंशन से परेशान यूजर्स के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स को और मजबूत किया है. खास बात यह है कि जियो का एक ऐसा एनुअल प्लान भी है, जो पूरे साल की चिंता एक साथ खत्म कर देता है. मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज न कराना पड़े, इसी जरूरत को समझते हुए जियो ने अपने कई प्लान्स में लंबी वैलिडिटी देना शुरू किया है. जहां पहले ज्यादातर प्लान 28 दिन के होते थे, अब कंपनी 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन और 336 दिन जैसी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी ऑफर कर रही है.

जियो का सबसे किफायती एनुअल प्लान

अगर आप पूरे साल के लिए एक ही बार रिचार्ज करना चाहते हैं, तो जियो का 3599 रुपये वाला एनुअल प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. पहली नजर में यह प्लान थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन जब इसकी रोज की लागत निकाली जाती है, तो यह काफी किफायती साबित होता है.

पूरे साल की वैलिडिटी का फायदा

विज्ञापन

इस रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैलिडिटी है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल तक प्लान खत्म होने की चिंता नहीं रहती. यह उन यूजर्स के लिए खास है, जो लंबे समय तक एक ही नंबर इस्तेमाल करते हैं.

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सुविधा

विज्ञापन

जियो के इस एनुअल प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं, जिससे कॉलिंग और मैसेजिंग दोनों जरूरतें आराम से पूरी हो जाती हैं.

डेटा के मामले में भी दमदार

विज्ञापन

अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है, तो यह प्लान उस मामले में भी निराश नहीं करता. इसमें कुल 912GB से ज्यादा डेटा दिया जाता है, यानी रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है.

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी

विज्ञापन

जियो इस एनुअल रिचार्ज प्लान में कुछ खास एक्स्ट्रा फायदे भी दे रहा है. इसमें 35,100 रुपये कीमत वाला Google Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है. साथ ही यूजर्स को 50GB Jio AI Cloud Storage भी दी जाती है.

OTT और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

विज्ञापन

अगर आप OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह प्लान और भी आकर्षक बन जाता है. इसमें 3 महीने के लिए Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है, साथ ही Jio TV का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है. इसके अलावा प्लान में 2 महीने का Jio Home का फ्री ट्रायल भी शामिल है.

यह एनुअल प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे बेहतर है, जो बार-बार रिचार्ज से छुटकारा चाहते हैं, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और कॉलिंग व एंटरटेनमेंट दोनों का पूरा फायदा एक ही प्लान में लेना चाहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- यूजर्स की मौज! Jio-Airtel नहीं ये कंपनी दे रही प्लान्स में फ्री एक्स्ट्रा डेटा का फायदा

संबंधित खबरें

Tags:
jio

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola