Jio 2GB Cheapest Recharge Plan: अगर आप भी रिलायंस जियो यूजर हैं और अपने लिए एक बेस्ट प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है। जियो देश की सबसे पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने करोड़ों यूजर्स को अलग-अलग कीमत में कई रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। जियो यूजर्स की संख्या अभी 44.8 करोड़ है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको सबसे कम प्राइस पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और डेटा भी मिल रहा है। यह जियो के बेस्ट कॉलिंग प्लान में से एक है। आइए आपको जियो के इस प्लान के बारे में बताते हैं।
जियो का बेस्ट कॉलिंग प्लान
जियो के पोर्टफोलियो में अलग-अलग प्राइस रेंज में कई रिचार्ज प्लान देखने को मिल रहे हैं, जो यूजर्स को डेटा और कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स ऑफर करते हैं। अगर आप जियो की वेबसाइट या ऐप को ध्यान से देखेंगे, तो आपको एक प्लान ऐसा मिल जाएगा, जिसकी कीमत तो सिर्फ 189 रुपये है लेकिन इसमें ढेरों बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ये जियो का सबसे सस्ता कॉलिंग प्लान है और यह आपको जियो की वेबसाइट पर वैल्यू सेक्शन में देखने को मिल जाएगा।
प्लान में मिलते हैं इतने सारे बेनिफिट्स
जियो का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आ रहा है और इसमें यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है। यानी आप देशभर में किसी भी नेटवर्क पर जितनी देर चाहें कॉल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 300 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।
ये भी पढ़ें : 500 टीवी चैनल्स देखें फ्री में…BSNL ने इन राज्यों में भी शुरू की खास सर्विस
सिर्फ 2GB हाई स्पीड डेटा
हालांकि अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो ये प्लान आपके लिए नहीं है क्योंकि इसमें सिर्फ 2 जीबी हाई स्पीड डेटा ही मिल रहा है, एक बार ये डेटा खत्म होने के बाद आपको एक्स्ट्रा डेटा के लिए कोई छोटा ऐड ऑन पैक लेना होगा।
मिल रहे हैं ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
अरे जरा रुकिए बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं हुए हैं। कंपनी इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। यानी आप प्लान के साथ फोन में फ्री TV देख सकते हैं। आप इस प्लान को MyJio ऐप या जियो की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे आदि से रिचार्ज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines