Jio 1 Year Recharge Plan: देश की सबसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को देश के हर कोने में 5जी नेटवर्क देने का दवा करती है। इसके अलावा जियो की ओर से कई क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क की सुविधा प्रदान करने भी किया जाता है। इसके कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान को प्रदान करने की बात कही जाती है। अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और एक ऐसे प्लान की तलाश में है जो लंबी वैधता के साथ अधिक सुविधा प्रदान करे, तो आप जियो का सस्ता वाला सालाना रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं।
जी हां, आज हम आपको जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्राहकों को 2000 रुपये से कम में 336 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है। प्लान के साथ जियो ऐप्स और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए जियो के सस्ते सालाना रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज
बजट अगर 2000 रुपये से कम का सालाना वैधता वाले रिचार्ज प्लान को लेने का है तो आप जियो के 336 दिनों वाले प्लान को अपना सकते हैं। सिर्फ 1,748 रुपये कंपनी की ओर से 1 साल की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ कई सारे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: अप्रैल में 30 हजार तक के बजट में लॉन्च होंगे ये 3 धांसू Smartphone!
जियो का 1748 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
1,748 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। ये प्लान कुल 3600 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में जियो के चुनिंदा ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये प्लान डेटा बेनिफ्ट के साथ नहीं आता है। अगर आप एक वाईफाई यूजर हैं तो प्लान बेस्ट और किफायती हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Apple WWDC 2025 की तारीख का ऐलान, जानें 4 दिनों तक चलने वाले एप्पल इवेंट में क्या कुछ हो सकता है लॉन्च?
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
19 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
21 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
23 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines